Last Updated:
हनुमान जयंती पर रैगनार नामक जर्मन शेपर्ड कुत्ते का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह हनुमान चालीसा सुनते ही गाने की कोशिश करता है. हनुमान जयंति के मौके पर आप इस अनोखे भक्त को जरूर देखें.
हम आपको 4 पैरों वाले हनुमान भक्त के बारे में बताने जा रहे हैं.
हाइलाइट्स
- हनुमान चालीसा सुनते ही गाने की कोशिश करता है रैगनार.
- रैगनार का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ.
- रैगनार को शिव शंकर ने अपनी शादी में भी स्टेज पर बैठाया.
शक्ति और अनन्य भक्ति के सबसे बड़े प्रतीक के रूप में अगर किसी को पूजा जाता है, तो वह हैं श्री हनुमान जी महाराज. भगवान शिव के रूप माने जाने वाले बजरंगबली के भक्त दुनियाभर में आपको मिल जाएंगे. लेकिन हनुमान जयंति के मौके पर हम आपको मारुति का एक ऐसे भक्त दिखाने वाले हैं, जिसकी भक्ति और भाव देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. 12 अप्रैल को देशभर में हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2025) मनाई जाएगी. इस दिन हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ रहेगी. पर हम आपको 4 पैरों वाले एक ऐसे भक्त के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी हनुमान चालीसा में श्रद्धा अनन्य है. ये भक्त है एक कुत्ता, जिसका नाम रैगनार है.
रैगनार नाम के इस कुत्ते का वीडियो शिव शंकर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो रैगनार को अपना बेटा मानते हैं. रैगनार एक जर्मन शेपर्ड ब्रीड का डॉग है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि रैगनार कमरे के एक कोने में बैठा है. वहीं उस दीवार पर ऊपर की तरफ टीवी लगा हुआ है, जिसमें गाने चल रहे हैं. लेकिन रैगनार इन गानों पर कोई रिएक्शन नहीं दे रहा है. वो आराम से एक कोने में बैठा है. यहां तक कि उसने अपनी आंखें भी बंद कर रखी हैं. इसके बाद शिव शंकर, टीवी पर गाना बदलता है और शिवजी का एक गाना चलता है. इस बार भी रैगनार को कोई फर्क नहीं पड़ता.
लेकिन तभी टीवी पर गाना बदलता है और हनुमान चालीसा चलाई जाती है. हनुमान चालीसा का गाना तो छोड़िए बस पहली धुन आती है कि सुनते ही रैगनार आवाज निकालना शुरू कर देता है. इसके बाद जितनी देर तक गाना चलता है, रैगनार लगातार ऐसा लग रहा है कि गाने की कोशिश कर रहा है. इस वीडियो पर लोग जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं. आप भी देखिए रैगनार की भक्ति का ये वीडियो.

















