Last Updated:
Astro Tips For All Planets : कुछ आदतों को अपनाकर हम अपने ग्रहों के प्रभाव को बेहतर बना सकते हैं और जीवन में खुशहाली ला सकते हैं. छोटे-छोटे बदलावों से जीवन में बड़ा असर हो सकता है.
आदतें बदलेगी आपकी किस्मत!
हाइलाइट्स
- मंदिर की सफाई से बृहस्पति का प्रभाव सकारात्मक होता है.
- रसोई की सफाई से मंगल ग्रह मजबूत होता है.
- बुजुर्गों का आशीर्वाद गुरु ग्रह को सकारात्मक बनाता है.
Astro Tips For All Planets : हम सभी की जिंदगी में छोटी-छोटी आदतें बहुत बड़ा फर्क डाल सकती हैं. कभी-कभी हम बिना ध्यान दिए कुछ ऐसी आदतें अपना लेते हैं, जिनका असर हमारे जीवन के ग्रहों पर पड़ता है. इन ग्रहों के प्रभाव से न सिर्फ हमारी सफलता पर असर पड़ता है, बल्कि हमारी मानसिक और शारीरिक स्थिति पर भी इसका असर होता है. अगर हम अपनी आदतों में कुछ सुधार करें, तो ये ग्रहों के अच्छे प्रभाव को आकर्षित कर सकते हैं. आज हम कुछ ऐसी आदतों के बारे में बात करेंगे, जिनसे ग्रहों का असर बदल सकता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
1. मंदिर की सफाई से बृहस्पति के प्रभाव में सुधार
अगर हम नियमित रूप से मंदिर की सफाई करते हैं, तो बृहस्पति ग्रह का प्रभाव सकारात्मक हो सकता है. बृहस्पति एक शुभ ग्रह माना जाता है और इसकी अच्छी स्थिति से जीवन में समृद्धि और सफलता मिलती है.
2. बर्तन छोड़ने से सफलता में कमी
झूठे बर्तन, जैसे खाने के बाद की थाली, जिस जगह पर छोड़ देते हैं, तो यह सफलता में कमी ला सकता है. इसलिए इन बर्तनों को सही जगह पर रखना जरूरी है, जिससे चंद्रमा और शनि ग्रह ठीक रहते हैं.
3. बर्तन उठाकर रखना और सफाई
जब हम झूठे बर्तनों को उठाकर जगह पर रखते हैं या उन्हें साफ कर लेते हैं, तो इससे चंद्रमा और शनि ग्रह की स्थिति बेहतर होती है. यह छोटी सी आदत बड़ी सफलता का कारण बन सकती है.
4. देर रात जागना
देर रात जागने से चंद्रमा का प्रभाव कमजोर होता है. बेहतर होता है कि हम समय पर सोने और जागने की आदत डालें, जिससे चंद्रमा शुभ फल दे सके.
5. पानी पिलाना और राहू का प्रभाव
अगर कोई व्यक्ति बाहर से घर आता है, तो उसे स्वच्छ पानी पिलाना चाहिए. इससे राहू ग्रह का बुरा प्रभाव कम होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.
6. रसोई की सफाई और मंगल ग्रह
रसोई का गंदा रहना मंगल ग्रह को कमजोर करता है. इसे साफ-सुथरा रखना जरूरी है, ताकि मंगल ग्रह के अच्छे फल प्राप्त हो सकें.
7. पौधों को पानी देना और ग्रहों की स्थिति
घर में सुबह उठकर पौधों को पानी देने से बुध, सूर्य, शुक्र और चंद्रमा ग्रह मजबूत होते हैं. यह आदत न सिर्फ घर को हरा-भरा रखती है, बल्कि ग्रहों का भी अच्छा प्रभाव सुनिश्चित करती है.
8. पैर घसीट कर चलने से राहू का असर
अगर हम पैर घसीट कर चलते हैं, तो इसका असर राहू पर पड़ता है, जिससे राहू ग्रह का प्रभाव खराब हो सकता है. पैरों को पूरी तरह से उठाकर चलना चाहिए.
9. बाथरूम की सफाई और चंद्रमा
बाथरूम में कपड़े इधर-उधर फेंकने से या पानी बिखेरने से चंद्रमा अच्छे फल नहीं देता. बाथरूम को साफ रखना चंद्रमा के अच्छे प्रभाव को बनाए रखने में मदद करता है.
10. जूते-चप्पल सही जगह रखना और शत्रु से बचना
बाहर से आकर जूते, चप्पल और मोजे इधर-उधर फेंकने से शत्रु परेशान कर सकते हैं. इन्हें सही स्थान पर रखना चाहिए, ताकि जीवन में शांति बनी रहे.
11. बिस्तर और शनि ग्रह
अगर बिस्तर पर चादर फैली रहती है, तकिया इधर-उधर पड़ा रहता है, तो शनि ग्रह ठीक नहीं रहता है. यह बुरी आदतों से बचना जरूरी है ताकि शनि ग्रह का असर सकारात्मक हो.
12. चीखने से शनि का बुरा प्रभाव
चीख-चिल्ला कर बोलने से शनि ग्रह खराब होता है. शांति से बात करना और संयमित रहना बेहतर होता है.
13. बुजुर्गों का आशीर्वाद और गुरु ग्रह
घर में बुजुर्गों के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि बढ़ती है और गुरु ग्रह का प्रभाव सकारात्मक होता है. उनका आशीर्वाद जीवन में शांति और सुख लेकर आता है.
March 19, 2025, 16:45 IST
जीवन में उतार लें 13 आदतें, हर ग्रह होगा मजबूत! मिलने लगेगी सफलता!

















