Home Uncategorized दिल्ली का 500 साल पुराना चमत्कारी मंदिर! यहां खुद प्रकट हुई थीं...

दिल्ली का 500 साल पुराना चमत्कारी मंदिर! यहां खुद प्रकट हुई थीं देवी, रोज लगती है भीड़

0
5


रिया पांडे/दिल्ली: अनोखे मंदिरों की भारत में कोई कमी नहीं है. राजधानी दिल्ली में भी कई सारे चमत्कारी मंदिर हैं. आज हम आपको दिल्ली के सबसे पुराने मंदिरों में से एक काली मंदिर (Kali Mandir) के बारे में बताने वाले हैं. कहा जाता है कि इस मंदिर में मांगी हुई हर मुराद पूरी हो जाती है. इस मंदिर के पीछे की कहानी भी लोगों को यहां पूजा-पाठ करने के लिए आकर्षित करती है.

दिल्ली का प्रसिद्ध काली मंदिर
यह अनोखा काली मंदिर दिल्ली के कनॉट प्लेस में शिवाजी स्टेडियम के पास स्थित है. इस मंदिर के पुजारी वेद प्रकाश मिश्रा ने Bharat.one की टीम से बात करते हो बताया कि वह इस मंदिर में 1996 से अपना सेवा दे रहे हैं. वहीं, पंडित जी ने बताया कि यह मंदिर पहले राजा बाजार के नाम से जाना जाता था. जहां कुलदेवी का मंदिर स्थित था.

500 साल पुराना है मंदिर
ब्रिटिश सरकार और नई दिल्ली की स्थापना हुई. वहीं, कूल देवी के मंदिर में अपने आप शिवलिंग के रूप में माता प्रकट हुई. जहां लोगों की उनके प्रति और भक्ति और श्रद्धा बढ़ने लगी. इस मंदिर को ब्रिटिश सरकार ने बहुत हटाने की कोशिश की पर फिर भी यह मंदिर अपने स्थान से नहीं हिला. जिस वजह से इस मंदिर की मान्यता लोगों के बीच में और बढ़ती गई. बता दें कि यह मंदिर 500 वर्ष से भी ज्यादा पुराना है. कहते हैं इस मंदिर में जो भी भक्त सच्चे दिल से प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती है.

इसे भी पढ़ेंः इस मंदिर में लगी है हनुमान जी की 51 फीट ऊंची प्रतिमा, करते हैं रक्षा, लोग मानते हैं चमत्कारी!

सभी देवी देवता हैं विराजमान
इस काली मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको सभी देवी देवता के दर्शन करने को मिल जाएंगे. मां वैष्णो देवी की भी यहां स्थापना की गई है. दिल्ली में ही रहकर आप वैष्णो देवी का दर्शन कर सकते हैं. इसके अलावा खाटू श्याम, तिरुपति बालाजी की भी बहुत सुंदर प्रतिमा यहां स्थापित है.

दिल्ली के काली मंदिर में कैसे पहुंचे
काली मंदिर जाने के लिए आपको आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन उतरना होगा. जहां से आप ऑटो लेकर मंदिर तक जा सकते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here