Home Uncategorized दिल्ली न्यू ईयर 2026: मंदिरों में दर्शन और पूजा की खास तैयारियां

दिल्ली न्यू ईयर 2026: मंदिरों में दर्शन और पूजा की खास तैयारियां

0
1


दिल्ली:  न्यू ईयर 2026 के आगमन को लेकर राजधानी दिल्ली में तैयारियां तेज हो गई हैं. जहां एक ओर लोग जश्न की प्लानिंग में जुटे हैं. वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु नए साल की शुरुआत आस्था और भक्ति के साथ करने की तैयारी कर रहे हैं. परंपरा के अनुसार 1 जनवरी को मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन करना और आशीर्वाद लेना आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. 1 जनवरी को दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. अगर आप नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन और आशीर्वाद के साथ करना चाहते हैं, तो दिल्ली के इन मंदिरों के दर्शन जरूर करें.

झंडेवालान मंदिर

दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर में न्यू ईयर के मौके पर विशेष आरती और पूजा का आयोजन किया जाएगा. मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया जाएगा. भक्त माता रानी से नए साल में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं.

प्राचीन हनुमान मंदिर कनॉट प्लेस

न्यू ईयर के दिन कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगने की संभावना है. यहां बजरंगबली को विशेष चोला और भोग अर्पित किया जाएगा. मंदिर प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे.

दिल्ली का बिरला मंदिर

बिरला मंदिर में न्यू ईयर के मौके पर भजन-कीर्तन और विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाएंगी. यहां आने वाले श्रद्धालु भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से आर्थिक स्थिरता और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करेंगे.

दिल्ली का कालका जी मंदिर

मां कालकाजी मंदिर में भी न्यू ईयर पर खास तैयारियां की जा रही हैं. श्रद्धालु चुनरी और नारियल चढ़ाकर माता का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे. मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क रहेगा.

दिल्ली का गौरी शंकर मंदिर

गौरी शंकर मंदिर दिल्ली चांदनी चौक में स्थित है. यह मंदिर भगवान शिव और मां आदिशक्ति को समर्पित है. यहां भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती हैं. कहा जाता है कि गौरी शंकर मंदिर करीब 800 साल पुराना है. इस मंदिर में महादेव-मां पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय जी की प्रतिमाएं भी विराजमान हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here