Home Uncategorized दिव्यांगता नहीं रोक पाई हौसला, बने फेमस कुल्हड़ पिज्जा कपल, बोकारो को...

दिव्यांगता नहीं रोक पाई हौसला, बने फेमस कुल्हड़ पिज्जा कपल, बोकारो को पिज्जा में दिया नया स्वाद

0
5


बोकारो. बोकारो के दिव्यांग मूकबधिर दंपति अमन और शालिनी की जोड़ी इन दोनों खूब पसंद की जा रही है. दोनों एक साथ मिलकर के पिछले चार महीना से सेक्टर 4 मारुति सुजुकी शोरूम के सामने माय डेफ साइन लैंग्वेज के नाम से स्टॉल का संचालन कर रहे हैं. जहां यह टेस्टी पिज़्ज़ा और कुल्हड़ पिज़्ज़ा की बिक्री करते हैं. इनका स्टाल वर्तमान में सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. लोग इस जोड़ी की मेहनत और आत्मनिर्भरता की खूब तारीफ कर रहे हैं.

बचपन से खाना बनाने का था शौक
अमन कि मां रीता सिंह ने Bharat.one को बताया कि अमन को बचपन से बोल सुन नहीं पाते हैं लेकिन उन्हें बचपन से ही खाना बनाने का बहुत शौक रहा है. वह अक्सर दुर्गा पूजा मेला, गणेश मेला के अवसरों पर छोटे-मोटे स्टॉल लगाकर फूड आइटम की बिक्री करते थे. फिर उन्होंने एक दिन यूट्यूब पर फेमस कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल का वीडियो यूट्यूब पर देखा. फिर वहां से प्रेरणा लेकर अमन ने कुल्हड़ पिज्जा स्टॉल का संचालन शुरू किया. वर्ष में 2023 में उनकी शादी होने के बाद अपने काम दिव्यांग पत्नी शालिनी कि मदद वह सफलतापूर्वक स्टॉल का संचालन कर रहे हैं. भविष्य में दोनों का सपना खुद का रेस्टोरेंट खोलना चाहते हैं.

पिज्जा की एक से एक वैरायटी
उनके स्टॉल पर वेज कुल्हड़ पिज्जा की कीमत 100 रुपए से शुरू है. वहीं पनीर कुल्हड़ पिज्जा की कीमत 120 रुपए है. वहीं पिज्जा लवर के लिए उनकी दुकान पर ब्रेड पिज्जा की कीमत 80 रुपए और वेज पिज्जा की कीमत 100 रुपए है. वहीं पनीर वेज चीज मिक्स पिज्जा की कीमत 150 रुपए है. अमन की मां ने बताया कि फिलहाल सबसे अधिक डिमांड कुल्हड़ पिज्जा कि आती है, जो रोजाना 40 से 60 पीस बिक्री हो जाती है. उनका स्टॉल शाम 4:00 से लेकर रात के 10:00 बजे तक संचालित करते हैं. वहीं स्टॉल पर कुल्हड़ पिज्जा खाने आई ग्राहक हर्षिता ने बताया कि उन्हें यहां का कुल्हड़ पिज्जा का टेस्ट बहुत पसंद आया. वह अक्सर यहां स्वादिष्ट पिज्जा का आनंद लेने के लिए आती है.

FIRST PUBLISHED : September 9, 2024, 14:53 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-overcoming-disability-bokaro-famous-kulhad-pizza-couple-gave-new-taste-8662382.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here