
Last Updated:
Bhavishya Malika Prediction: चाहे वह भविष्य मालिका की भविष्यवाणी हो या वर्तमान में फैल रहे वायरस, दुनिया को एक बार फिर महामारी का सामना करने का डर जरूर है. लेकिन, इस डर को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखना और समय के अनुसार तैयार रहना ही हमारी…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- भविष्य मालिका में शनि के मीन राशि में प्रवेश के बारे में बात की गई है.
- शनि, जो 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे.
Bhavishya Malika Prediction : वर्तमान समय में हम सब महामारी के पहले के अनुभवों से गुजर चुके हैं. कोविड-19 ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था और अब एक बार फिर चीन से मानव मेटाबॉलिक न्यूमोवायरस (HMPV) के मामले सामने आ रहे हैं. इस नए वायरस की खबर ने लोगों के बीच डर पैदा कर दिया है और कई भविष्यवक्ताओं ने इसे भविष्य मालिका की भविष्यवाणी से जोड़कर देखा है. सवाल यह है कि क्या यह वायरस दुनिया में एक और महामारी का कारण बनेगा? आइए, हम जानें कि भविष्य मालिका में महामारी को लेकर क्या भविष्यवाणी की गई है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
शनि का मीन राशि में प्रवेश और इसके प्रभाव
भविष्य मालिका में शनि के मीन राशि में प्रवेश के बारे में बात की गई है. शनि, जो 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे, अपने साथ कुछ विचित्र घटनाओं की संभावनाएं ला सकते हैं. इस गोचर के बाद विभिन्न तरह की दुर्घटनाओं जैसे आग लगना, उल्कापिंड का गिरना, बाढ़ आना और अन्य प्राकृतिक आपदाएं देखने को मिल सकती हैं. इसके अलावा, भविष्यवाणियों में यह भी कहा गया है कि इस समय में बीमारियों और महामारियों का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे लोग मुश्किलों में घिर सकते हैं.
विचित्र बीमारियों और महामारियों का खतरा
भविष्य मालिका में यह भी भविष्यवाणी की गई है कि दुनिया में कई अजीबोगरीब बीमारियां फैल सकती हैं, जो हवा में फैलेंगी और लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करेंगी. आज के दौर में, जब हम मानव मेटाबॉलिक न्यूमोवायरस (HMPV) जैसे नए वायरस के मामलों से चिंतित हैं, तो यह भविष्यवाणी और भी सही लगती है. यदि लोग सावधान नहीं रहते हैं, तो यह वायरस एक और महामारी का कारण बन सकता है, जिससे वैश्विक स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो सकता है.
अंधकार और घरों में बंद होने की संभावना
भविष्य मालिका में एक और दिलचस्प भविष्यवाणी की गई है, जिसमें कहा गया है कि एक समय ऐसा आएगा जब दुनिया में अंधेरा छा जाएगा. इसका मतलब हो सकता है कि लोग बाहर निकलने से डरेंगे और घरों के अंदर बंद हो जाएंगे. कुछ लोग इसे महामारी से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह प्राकृतिक आपदाओं या मौसम की गंभीरता को लेकर संकेत हो सकता है. बहरहाल, इस भविष्यवाणी को समझने के कई पहलू हो सकते हैं.
क्या भविष्य मालिका की भविष्यवाणी सही होगी?
भविष्य मालिका जैसी किताबें संकेतों और अंलकार के माध्यम से भविष्यवाणियां करती हैं. हालांकि, किसी भी भविष्यवाणी को पूरी तरह से सही या गलत कहना मुश्किल होता है. ऐसा कहना कि आने वाला समय क्या लेकर आएगा, यह केवल भविष्य ही बता सकता है. फिर भी, हमें यह समझने की जरूरत है कि भविष्यवाणियों में दिए गए संकेतों के आधार पर हम सतर्क रह सकते हैं और आने वाली परेशानियों से निपटने के लिए तैयार हो सकते हैं. सबसे जरूरी बात यह है कि हमें घबराने के बजाय उम्मीद के साथ अपने भविष्य की ओर देखना चाहिए.
January 13, 2025, 13:47 IST
दुनिया में एक बार फिर फैलेगी महामारी! सामने आई भविष्य मालिका की भविष्यवाणी

















