Home Uncategorized दुनिया में मचेगी तबाही, खत्‍म होते जाएंगे इंसान! 2025 को व‍िनाश का...

दुनिया में मचेगी तबाही, खत्‍म होते जाएंगे इंसान! 2025 को व‍िनाश का आरंभ बता रही है बाबा वेंगा की भव‍िष्‍यवाणी

0
6



Baba Vanga Predictions 2025: इंसान की सबसे बड़ी कोशिश और तमन्ना यही होती है कि वह भव‍िष्‍य को जान सके. हालांकि इंसानों के बस में ऐसा नहीं है. लेकिन फिर भी कुछ ऐसे व‍िद्वान हुए हैं, ज‍िन्‍होंने दुन‍िया के कई रहस्‍यों से सालों पहले ही पर्दा उठा द‍िया है. ऐसे ही एक प्रस‍िद्ध भव‍िष्‍यवक्‍ता रहे हैं बाबा वेंगा, ज‍िनकी भव‍िष्‍यवाण‍ियों ने हमेशा इंसानों को चौंका द‍िया है. अमेर‍िकी ट्विन टावर पर होने वाले 9/11 के हमले से लेकर सोवियत संघ के 1991 में हुए विघटन तक, बाबा वेंगा ने जो भी सालों पहले कहा, सब सच हुआ. ऐसे में उनकी आने वाले नए साल के ल‍िए की गई भव‍िष्‍यवाण‍ियां लोगों के लि‍ए च‍िंता का व‍िषय बनी हुई हैं. बाबा वेंगा साल 2025 से ‘व‍िनाश के शुरुआत’ का एलान कर चुके हैं. इतना ही नहीं ये साल दुन‍िया में तीसरे व‍िश्‍वयुद्ध की नींव भी रख सकता है. आइए आपको बताते हैं कि बाबा वेंगा साल 2025 के लि‍ए क्‍या-क्‍या भव‍िष्‍यवाणी कर के गए हैं.

व‍िनाश की शुरुआत, एल‍ियंस का खतरा

प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की साल 2025 को लेकर की गई भविष्यवाणियां इन दिनों सोशल मीड‍िया पर चर्चा का व‍िषय बनी हुई हैं. दरअसल बीते कई सालों में बाबा वेंगा की भव‍िष्‍वाण‍ियां सही साबित हुई हैं. इसलि‍ए लोग उनकी बातों को मानते भी हैं. ज्योतिषाचार्य और जानकारों के अनुसार नया साल 2025 बहुत ही खास साबित होने वाला है. ज्‍योत‍िष की मानें तो आने वाला साल 2025 का योग 9 बनता है, जो मंगल का साल है. मंगल ही उर्जा और शक्‍ति का प्रतीक होता है. साथ ही मंगल गुस्‍से का भी प्रतीक होता है. यानी नया साल ज्‍योति‍ष की दृष्‍ट‍ि से भी काफी उत्तेजना वाला साबित होगा. वहीं बाबा वेंगा (Baba Vanga) की 2025 को लेकर की गई भविष्यवाणी अनुसार आने वाले दिनों में यूरोप में भीषण युद्ध होने की संभावना है. साथ ही यूरोप में राजनीतिक अस्थिरता भी देखने को मिल सकती है. ये बात और भी डराने वाली इसलि‍ए है क्‍योंकि युक्रेन और रूस का युद्ध लंबे समय से ख‍िंचता चला जा रहा है और धीरे-धीरे दुन‍िया 2 भागों में बंटती जा रही है.

2025 में नजर आ सकते हैं एल‍ियंस

इतना ही नहीं यूरोप में हो रहे संघर्ष से आने वाले समय में प्रकृति पर भी बहुत गहरा असर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा बाबा वेंगा इस बात का भी ऐलान कर गए हैं कि आने वाले सालों में जनसंख्या में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. इसके अलावा 2025 में मनुष्य द्वारा ऐलियन्स की खोज में भी बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. बाबा वेंगा ने यह भी दावा किया है कि अगले वर्ष में “विनाश की शुरुआत” भी हो सकती है.

कैंसर के लि‍ए सच हो गई भव‍िष्‍यवाणी?

बाबा वेंगा की भविष्‍यवाणी में एक सुकुन की बात ये है कि कैंसर के मरीजों के लि‍ए आने वाला साल खुशखबरी ला सकता है. उन्‍होंने भविष्‍यवाणी की है कि पिछले कई सालों से दुनिया भर में कैंसर से जूझ रहे लोगों को भी 2025 में वैज्ञानिकों की मदद से इस घातक बीमारी से छुटकारा मिल सकता है. इस भविष्‍यवाणी के सच होने के तो आसार भी द‍िखने लगे हैं. कुछ द‍िन पहले ही रूस ने कैंसर की वैक्‍सीन बनाने का ऐलान क‍िया है. रूस ने दावा किया है कि उसने कैंसर की वैक्सीन बना ली है जो हर तरह के कैंसर ट्यूमर को रोक देगी. रूस के ऐलान के मुताबिक प्री-क्लीनिकल ट्रायल में यह साबित हो चुका है कि यह वैक्सीन कैंसर ट्यूमर को दबाने में कामयाब है. यह वैक्सीन शरीर के इम्यून सिस्टम को इतना मजबूत बना देती है कि जैसे ही कोई कोशिका कैंसर सेल बनने की ओर बढ़ती है. शरीर की इम्यूनिटी उसे खत्म कर देती है.

1911 में जन्‍में बाबा वेंगा को बल्गेरियन भविष्यवक्ता के नाम से भी जाना जाता है. 12 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी. आपको बता दें कि बाबा वेंगा ने 1996 में अपने निधन से पहले, वर्ष 5079 तक की भविष्यवाणियां कर रखी थी और अब तक उनकी कई भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं. अमेर‍िका में ट्विन टावर पर हुए अटैक के ल‍िए उन्‍होंने ल‍िखा था, “हॉरर, हॉरर! अमेरिकी भाई स्टील पक्षियों के हमले के बाद गिर जाएंगे”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here