Home Uncategorized देवघर बैद्यनाथ धाम: 18 दान पात्रों में हर साल कितने करोड़ चढ़ाते...

देवघर बैद्यनाथ धाम: 18 दान पात्रों में हर साल कितने करोड़ चढ़ाते हैं भक्त? जानिए आंकड़े…

0
5


Last Updated:

Deoghar News : देवघर के बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग में भक्त पूजा के साथ 18 दान पात्रों में चढ़ावा चढ़ाते हैं. हाल ही में इन्हें खोलने पर पता चला कि मंदिर दान पात्र में जमकर चढ़ावा चढ़ा है. जिसमें नेपाली रुपये और डॉलर भी शामिल हैं….और पढ़ें

देवघर धाम: 18 दान पात्रों में हर साल कितने करोड़ चढ़ाते हैं भक्त? जानें आंकड़े

बैधनाथ मंदिर का खोल के दान पत्र लाखों रुपए की हुई आमदनी

देवघर. देश के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक देवघर के बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग भी शामिल है. इस ज्योतिर्लिंग में देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी श्रद्धालु पूजा आराधना करने के लिए पहुंचते हैं. यहां पर सालों भर भक्तों की भीड़ में उमड़ती है विशेष कर सावन के महीने में पूरा मंदिर प्रांगण केसरिया मय रहता है. माना जाता है कि यहां पर पूजा आराधना करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं. इसलिए इस ज्योतिर्लिंग को मनोकामना लिंग भी कहते हैं. भक्ति सिर्फ पूजा आराधना ही नहीं करते बल्कि अच्छा खासा चढ़ावा भी चढ़ा जाते हैं.

मंदिर मे रखे है कुल 18 दान पात्र
देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में कुल 18 दान पात्र अलग-अलग जगह पर रखे हुए हैं. देश विदेश के विभिन्न कोने से आए श्रद्धालु मंदिर में सिर्फ पूजा आराधना ही नहीं करते बल्कि इन्ही 18 दान पात्रों मे अपने मन के अनुसार चढ़ावा भी चढ़ा जाते हैं. इन 18 दान पात्रों को समय-समय पर खोला जाता है. कभी लाखों तो कभी करोड़ो की आमदनी होती है.

बसंत पंचमी से पहले बैद्यनाथ मंदिर को हुई लाखों की आमदनी 
देवघर बैद्यनाथ मंदिर परिसर में रखे 18 दान पत्र को आज खोला गया. मंदिर में मैजिस्ट्रेट की देखरेख में इन दान पात्रों को खोला गया. देवघर उपायुक्त के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मिली जानकारी के अनुसार इन 18 दान पात्रों से बाबा मंदिर को कल 11 लाख 3 हजार 445 रूपये की आमदनी हुई. जिसमे 980 नेपाली रुपए और 21 डॉलर भी शामिल है.

कौन-कौन गिनती करते है इन पैसो की
देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में 18 दान पत्र को समय-समय पर खोला जाता है. इन दान पात्रों से पैसे को निकाल कर गिनती की जाती है. गिनती देवघर के बाबा मंदिर परिसर में काम करने वाले मजिस्ट्रेट की देखरेख में मंदिर कर्मियों के द्वारा गिना जाता है. गिनती के समय कई पुलिसकर्मी भी मौजूद रहते हैं

homejharkhand

देवघर धाम: 18 दान पात्रों में हर साल कितने करोड़ चढ़ाते हैं भक्त? जानें आंकड़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here