बहराइच: पूरे भारत के अलग-अलग हिस्सों में चटनी खाई जाती है. चटनी चाहे किसी भी तरीके से बनी हो, लेकिन इसका जायका खाने का स्वाद को दोगुना बना सकता है. आमतौर पर आपने हरे धनिये और पुदीने आदि से बनी चटनी खाई होगी. लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक अनोखी चटनी के बारे में. यह चटनी सेब, केला, कीवी, पपीता, लहसुन, प्याज, अदरक और ड्राई फ्रूट जैसी चीजों से तैयार होती है.
कैसे बनती है सेब की चटनी?
सेब की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी के सेबों का चुनाव किया जाता है. फिर सेब को धो कर छोटे टुकड़ों में बाट दिया जाता है. इसके बाद घिस कर छिलका बीज निकाल दिया जाता है. सेब में केला, पपीता, कीवी, लहसुन, प्याज, अदरक और ड्राई फ्रूट मिलाकर इसे तैयार किया जाता है.
सेब चटनी की कीमत
सेब और सेब की कीमत में बहुत ज्यादा फर्क नही होता है. लेकिन सेब के मुकाबले सेब चटनी की कीमत अधिक होती है. क्योंकि इसमें ड्राई फ्रूट के साथ अन्य फलो से तैयार किया जाता है. इस चटनी को आप जेम की तरह उपयोग में ला सकते है. जो रोटी,पराठे, ब्रेड के साथ बंड़े आराम से खा सकते है. जिसका स्वाद भी बड़ा लाजवाब होता है.सेब की चटनी आप को बहराइच में यहा की 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक मिल जाएगी.
इसे भी पढ़ेंः इस ड्राई फ्रूट को खाते ही होगा जादू! हड्डियों का दर्द हो या हृदय रोग, सेहत में दिख सकता है सुधार
बच्चे भी करते हैं बहुत पसंद
बच्चों को सेब,केला,ड्राई फ्रूट खिलाने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं. लेकिन सेब की चटनी बच्चे बड़े आराम से खा लेते है. इस तरह बच्चों को ड्राई फ्रूट के साथ-साथ फलों में विटामिन भी मिल जाता है.
कहां से खरीदें
इस चटनी को बहराइच में ही तैयार किया जाता है, जिसको एक नहीं बल्कि कई समूह की महिलाएं मिल कर बनाती हैं. इस खास चटनी का काम कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिल रही है.
FIRST PUBLISHED : September 10, 2024, 10:05 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-apple-chutney-good-for-health-healty-for-children-too-8671476.html
















