Home Uncategorized नवरात्रि में घर के दरवाजे पर टांग दें ये चीजें, निगेटिविटी होगी...

नवरात्रि में घर के दरवाजे पर टांग दें ये चीजें, निगेटिविटी होगी दूर, पैसों से भर जाएगी तिजोरी!

0
6


Last Updated:

Ayodhya: नवरात्रि में कुछ उपाय करने से न केवल घर में सुख-शांति आती है बल्कि परिवार के सदस्यो की सेहत भी सुधरती है. इसके तहत अलग-अलग पौधों की जड़ दरवाजे पर बांधी जाती है, जिसके अलग-अलग फायदे हैं.

X

नवरात्रि 

नवरात्रि 

हाइलाइट्स

  • नवरात्रि में दरवाजे पर पौधों की जड़ बांधें.
  • तुलसी की जड़ बांधने से लक्ष्मी की कृपा मिलती है.
  • आम की जड़ से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

अयोध्या: सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है. नवरात्रि के नौ दिनों तक माता जगदंबा की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है. साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें शारदीय नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि शामिल हैं. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रही है. नवरात्रि के दौरान ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.

नवरात्रि के शुभ उपाय
अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, नवरात्रि के दौरान माता रानी को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं. इनमें कुछ पौधों की जड़ को घर के दरवाजे पर बांधना शुभ माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है.

तुलसी की जड़
सनातन धर्म में तुलसी को पवित्र माना जाता है. घर में तुलसी का पौधा रखने और उसकी नियमित पूजा करने से शुभ फल मिलते हैं. तुलसी की जड़ को घर के दरवाजे पर बांधने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है.

आम की जड़
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आम के पेड़ को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. आम की जड़ को घर के दरवाजे पर बांधने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और परिवार के लोग खुशहाल रहते हैं.

शमी की जड़
शमी का पौधा धार्मिक ग्रंथों में अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. नवरात्रि के दौरान विशेष रूप से शमी की जड़ की पूजा की जाती है. इसे घर के दरवाजे पर बांधने से मानसिक शांति मिलती है और घर में किसी प्रकार की समस्या नहीं आती.

पीपल की जड़
भारतीय संस्कृति में पीपल के पेड़ को बहुत पवित्र माना जाता है. कहा जाता है कि इस वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है. नवरात्रि के दौरान पीपल की जड़ को घर के दरवाजे पर बांधने से घर में खुशहाली बनी रहती है. यह न केवल धन प्राप्ति के लिए शुभ होता है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी देता है.

homedharm

नवरात्रि में घर के दरवाजे पर टांग दें ये चीजें, निगेटिविटी होगी दूर, बरसेगा धन

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here