Home Uncategorized नववर्ष 2026 पर देवघर बाबा बैद्यनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़

नववर्ष 2026 पर देवघर बाबा बैद्यनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़

0
0


Last Updated:

नववर्ष 2026 के पहले दिन देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचे, मंदिर परिसर में भारी भीड़ और भक्तिमय माहौल देखने को मिला.

नववर्ष के दिन मंदिरो मे लगा भक्तो का ताँता

आज नववर्ष 2026 के पहले दिन देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. वर्ष के पहले दिन भगवान शिव के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु देवघर पहुंचे, जिससे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. आम दिनों की तुलना में आज श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना अधिक रही, जिससे पूरा देवघर शिवभक्ति में डूबा नजर आया.

मंदिर का कपाट अहले सुबह 04 बजे खोला गया

नववर्ष के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम के पट आज तड़के 4 बजे ही खोल दिए गए. परंपरा के अनुसार सबसे पहले सरदार पंडा द्वारा सरकारी पूजा संपन्न कराई गई. इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का द्वार खोला गया. सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें मंदिर परिसर के बाहर देखने को मिली.

कपाट खोलने के बाद सरदार पंडा के द्वारा विधिवत पूजा आराधना किया गया

कपाट खुलने के बाद परंपरा के अनुसार सबसे पहले सरदार पादना द्वारा बाबा बैद्यनाथ की सरकारी पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई. इसके पश्चात आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए. सरकारी पूजा के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह वैदिक मंत्रोच्चारण से भक्तिमय बना रहा.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

श्रद्धालू कतार बद्ध होकर कर रहेपूजा आराधना

दर्शन व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए श्रद्धालुओं को मानसिंघि मार्ग से प्रवेश कराया जा रहा है. इसके बाद क्यू कॉम्प्लेक्स, ओवरब्रिज और कतर वध होते हुए भक्त मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कर रहे हैं. सुरक्षा और व्यवस्था के लिए जगह-जगह प्रशासनिक कर्मी तैनात हैं.

कई राज्यों से पहुँचे श्रद्धालू

देवघर के इस पावन ज्योतिर्लिंग में सिर्फ बिहार और झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों से आए श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हैं. कई श्रद्धालु नए साल की शुरुआत बाबा बैद्यनाथ के स्पर्श पूजन से कर खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं.

शीघ्रदर्शनम कूपन की कीमत मे किया गया बदलाव

भीड़ को देखते हुए आज दर्शन व्यवस्था में कुछ बदलाव भी किए गए. शीघ्रदर्शनम कूपन की कीमत में संशोधन करते हुए 300 रूपए से बढ़ाकर 600 रूपए कर दी गई, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और लाइन व्यवस्था बेहतर बनी रहे.

घंटो इंतजार के बाद बाबा का दर्शन कर बाहर निकलते श्रद्धालू

श्रद्धालुओं की लंबी कतार मानसिंघि से लगाई गई हैं. लगातार बढ़ती भीड़ के बावजूद भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े रहकर भी शांतिपूर्वक बाबा के दर्शन का इंतजार करते नजर आए.

डेढ़ से दो लाख श्रद्धालू करेंगे पूजा आराधना

नववर्ष 2026 के पहले दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ी यह आस्था की भीड़ एक बार फिर यह साबित करती है कि बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग श्रद्धा और विश्वास का एक बड़ा केंद्र है. जहां हर साल नए साल की शुरुआत में लाखों भक्त बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं. उम्मीद जताया जा रहा है कि डेढ़ से दो लाख श्रद्धालू पूजा आराधना आज करेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

नए साल 2026 बाबा बैद्यनाथ के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, देखें Photos

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here