Home Uncategorized निःसंतान दंपति के घरों में गूंज सकती हैं किलकारी, भगवान श्रीकृष्ण के...

निःसंतान दंपति के घरों में गूंज सकती हैं किलकारी, भगवान श्रीकृष्ण के इस मंदिर में चांदी की बांसुरी करें दान

0
7


देहरादून: हर इंसान चाहता है कि उसका परिवार पूरा रहे. बिना संतान के इंसान का परिवार और घर दोनों अधूरा रहता है. बच्चे की चाहत रखने वाले निःसंतान लोगों के घर सूने होते हैं. ऐसे लोग जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर देहरादून के एक पुराने मंदिर में उपाय कर सकते हैं.  हम बात कर रहें हैं देहरादून के मन्नुगंज में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर की. जहां संतान की चाहत रखने वाले लोग जन्माष्टमी की रात को लड्डू गोपाल के पालने में चांदी की बांसुरी रखने से गोद भर जाती है.

मन्नूगंज में है भगवान श्रीकृष्ण-राधा का मंदिर
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के हकीकत राय नगर के मन्नूगंज में भगवान श्रीकृष्ण-राधा जी का भव्य मंदिर है. इस मंदिर के पुजारी मनीष शर्मा ने बताया कि यह मंदिर 70 साल से अधिक पुराना है. यह मंदिर जब भारत पाकिस्तान का विभाजन हुआ था. तब उनके दादा यहां मंदिर में आए थे और उन्होंने यहां सेवा करना शुरू कर दिया था. तब से लेकर अब तक लोग दूर-दूर से यहां दर्शन करने के लिए आते हैं.

वैसे तो मंदिर में हर त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को  यहां बड़े पैमाने पर मनाया जाता है. जन्माष्टमी की रात को जन्मोत्सव और अगले दिन नंदोत्सव मनाया जाता है. इसके 5 दिन बाद 6ठीं उत्सव मनाया जाता है.

भर जाती है मां की सूनी गोद
पुजारी मनीष शर्मा ने बताया कि इस मंदिर से मान्यता जुड़ी है कि जो निःसंतान लोग होते हैं. उनकी गोद यहां भर जाती है. उन्होंने कई सालों में अब तक कई लोगों को ऐसे देख लिए हैं, जिन्होंने यह उपाय किया और उनकी गोद भरी है.

मंदिर के पुजारी ने बताया कि रात को जब बालकृष्ण के जन्म का समय होता है. उसी समय यहां आकर उनके पालने में चांदी की बांसुरी रखें, भले ही वह छोटी हो. इसके बाद मन में कामना की जाए कि लड्डू गोपाल आप अपना ही रूप हमारे घर आंगन के लिए भेज दें. आप दोनों पति-पत्नी तुलसी की माला पर 108 बार ‘देवकीसुतं गोविन्दम् वासुदेव जगत्पते’ देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत का जाप कर श्रीकृष्ण से मांगे तो आपकी इच्छा  अवश्य पूरी होगी.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here