अमूमन भगवान की आराधना के लिए अगरबत्ती और फूल जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इटावा मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थापित मंदिर में लोग नींबू, मिर्च और बैंगन चढ़ाते हैं. श्रद्धालुओं की भीड़ शिवलिंग पर नींबू, मिर्च और बैंगन जैसे फलों को चढ़ाने में जुटी हुई है. इस मंदिर का नाम है कुंडेश्वर मंदिर. (रिपोर्टः रजत / इटावा)

















