Home Uncategorized पितृ प्रसन्न होंगे! अमावस्या पर करें ये खास उपाय, पितृ दोष से...

पितृ प्रसन्न होंगे! अमावस्या पर करें ये खास उपाय, पितृ दोष से मिले मुक्ति और बिगड़े कार्य होंगे पूरे

0
5


Last Updated:

अयोध्या: सनातन धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व है. पितृपक्ष की 15 दिन की अवधि पितरों को समर्पित होती है और इस दौरान लोग अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म करते हैं. ऐसी स्थिति में अगर आप पितृ अमावस्या के दिन कुछ विशेष उपाय करते हैं, तो इससे पितृ दोष से मुक्ति भी मिलती है. तो चलिए जानते हैं….

ayodhya

वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष आश्विन माह की अमावस्या तिथि को पितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह दिन पितरों को विदा करने का होता है. इस साल पितृ अमावस्या 21 सितंबर को है. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि अमावस्या पर पितरों के लिए श्रद्धा कर्म किया जाता है. अगर आप पितृपक्ष के दौरान अपने पितरों का श्राद्ध कर्म नहीं कर पाए हैं, तो यह दिन बहुत शुभ माना जाता है.

ayodhya

ऐसी स्थिति में इस दिन कुछ खास उपाय करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है. साथ ही सभी तरह के ग्रहों के दुष्प्रभाव से भी निवारण मिलता है.

ayodhya

पितृपक्ष की अमावस्या तिथि को पितरों के निमित्त दर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म किया जाता है. इस दिन पितृ विदा होते हैं. ऐसी स्थिति में अगर आप इस दिन काली गाय को कुछ खिलाते हैं और उसकी परिक्रमा करते हैं, तो ऐसा करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है. मान्यता है कि सभी तरह के दोष भी समाप्त होते हैं.

ayodhya

इसके अलावा, अगर आप पितृ अमावस्या के दिन नारियल को बांधकर किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करते हैं अथवा काले तिल, काला चना और एक सिक्का डालकर पोटली बनाकर माथे पर सात बार लगाते हैं और फिर नदी में प्रवाहित करते हैं, तो ऐसा करने से पितृ का आशीर्वाद बना रहता है और किस्मत भी बदल सकती है.

ayodhya

शाम के समय, पितृ अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे पवित्र नदी का जल एक लोटे में लेकर उसमें दूध और तिल डालकर पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और हर तरह की मनोकामना पूरी होती है.

Ayo

इसके साथ ही, अमावस्या तिथि के शाम के समय किसी शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव के सम्मुख देसी घी का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए और चावल की खीर बनाकर पितरों को अर्पित करनी चाहिए. ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और सभी तरह के बिगड़े कार्य पूरे होते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

21 सितंबर को पितृ अमावस्या, इस दिन करें ये खास टोटके और बढ़ाएं सौभाग्य, जानें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here