Home Uncategorized पीपल के पेड़ को घर, आंगन या दरवाजे पर क्यों नहीं लगाते,...

पीपल के पेड़ को घर, आंगन या दरवाजे पर क्यों नहीं लगाते, क्या पड़ता है असर? जानें पूजा करने का महत्व

0
7


Agency:Bharat.one Bihar

Last Updated:

पीपल के पेड़ में बहुत सारे देवी-देवताओं का वास होता है. इसलिए अधिकतर पीपल के पेड़ देवस्थान पर होते हैं. किसी मंदिर के पास पीपल का पेड़ होता है या किसी सड़क के किनारे होता है, जहां लोग पूजा अर्चना करने के लिए जा…और पढ़ें

X

ये

ये भूलकर भी ना करें 

हाइलाइट्स

  • पीपल का पेड़ घर के बाहर अशुभ माना जाता है।
  • पीपल की पूजा शनिवार को शुभ मानी जाती है।
  • पीपल का पेड़ दीवार को कमजोर कर सकता है।

मधुबनी:- सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग इस बात को जरूर मानते हैं कि पीपल के पेड़ को घर आंगन या अपने दरवाजे पर नहीं लगाया जाता है, क्योंकि यह अशुभ की निशानी मानी जाती है. जबकि हर शनिवार को पीपल में जल अर्पित किया जाता है, पूजा किया जाता है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है. शास्त्र में इसके बारे में बताया गया है. शास्त्रों के अनुसार पीपल के वृक्ष को देव वृक्ष कहा जाता है.

ऐसा बताया जाता है कि पीपल के पेड़ में बहुत सारे देवी-देवताओं का वास होता है. इसलिए अधिकतर पीपल के पेड़ देवस्थान पर होते हैं. किसी मंदिर के पास पीपल का पेड़ होता है या किसी सड़क के किनारे होता है, जहां लोग पूजा अर्चना करने के लिए जाते हैं. लेकिन पीपल के पेड़ को हम अपने घर दरवाजे के आंगन के बाहर नहीं लगाते हैं.

घर के बाहर अशुभता का प्रतीक
आर्चाय राम कुमार झा Bharat.one को बताते हैं कि वास्तु शास्त्र इस चीज की मनाही करता है. उसके मुताबिक, वास्तु शास्त्र कहता है कि पीपल के पेड़ को घर, बाहर, दरवाजे पर नहीं लगाना चाहिए, यह शुभ नहीं होता है. यह घर के बाहर अशुभता का प्रतीक माना जाता है. वहीं पीपल के वृक्ष की पूजा करने से बहुत ही लाभ होता है. वैज्ञानिक दृष्टिकोन की मानें, तो पीपल का पेड़ ऑक्सीजन देता है, जो इंसानों के लिए लाभदायक होता है.

घर की दीवार कर देता है कमजोर
पीपल के पेड़ का जड़ बहुत मजबूत होता है और अंदर वह काफी दूर तक फैला होता है. ऐसे में घर के बाहर, दरवाजे के बाहर अगर पेड़ लगाते हैं, तो उसके जड़ बहुत ज्यादा फैलने से घर की दीवार टूट सकती है या खराब हो सकती है. साथ ही वास्तु शास्त्र कहता है कि पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें. शनिवार के दिन अगर आप पीपल में चना गुड़ और जल चढ़ाते हैं, दीपक जलाते हैं, तो बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है. साथ ही शनि दोष का निवारण होता है. लेकिन पीपल के पेड़ को दरवाजे के बाहर नहीं लगाया जाता है.

homedharm

पीपल के पेड़ को घर, आंगन या दरवाजे पर क्यों नहीं लगाते, क्या पड़ता है असर?

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here