Agency:Bharat.one Jharkhand
Last Updated:
Phalgun Month 2025 Tulsi Puja Tips: फाल्गुन माह में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है. इस महीने में तुलसी के पौधे की विशेष पूजा से घर में समृद्धि और खुशहाली आती है.
फागुन के महीने में हर रोज तुलसी पूजन करनी चाहिए
हाइलाइट्स
- फाल्गुन माह में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है।
- तुलसी में जल और दूध अर्पण करने से समृद्धि आती है।
- अबीर या गुलाल अर्पण करने से लक्ष्मी और विष्णु प्रसन्न होते हैं।
देवघर. हिन्दू धर्म में तुलसी पूजन का विशेष महत्व होता है. तुलसी पूजन करने से घर में सौभाग्य, धन और धान्य की भी वृद्धि होती है, क्योंकि तुलसी को साक्षात माता लक्ष्मी का ही रूप माना गया है. माना जाता है जिस घर में तुलसी का पौधा ना हो उस घर की तरक्की रुक जाती है. नकरात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है, लेकिन जिस घर में तुलसी का पौधा हो उस घर में हमेशा सकरात्मक प्रभाव पड़ता है. घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है. वहीं तुलसी हर महीने अलग-अलग विधि से पूजा की जाती है. फाल्गुन के महीने में तुलसी में क्या अर्पण करना चाहिए, जिससे तुलसी माता प्रशन्न हो जानते हैं, देवघर के ज्योतिषाचार्य से?
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य?
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुदगल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने Bharat.one के संवाददाता से बातचित करते हुए कहा कि जातक को हर रोज तुलसी का पूजन करना चाहिए. क्योंकि तुलसी पूजनीय पौधा होता है. तुलसी को पूजने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों प्रशन्न होते हैं. हर महीने मे अलग- अलग विधि से तुलसी का पूजन का महत्व है. वहीं फाल्गुन के महीना शुरु हो चूका है. इस महीने मे भी अलग प्रकार से ही तुलसी का पूजन करनी चाहिए.
फाल्गुन महीने मे कैसे करें तुलसी पूजन?
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि फाल्गुन के महीने में होली और महाशिवरात्रि का त्यौहार भी मनाया जाता है. फाल्गुन के महीने में तुलसी का पूजन और रोज करनी चाहिए. इस महीने में हर रोज तुलसी के ऊपर जल और दूध अवश्य अर्पण करनी चाहिए. इसके साथ ही अगर तुलसी में हर रोज अबीर या ग़ुलाल अर्पण करते हैं, तो माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु बेहद प्रसन्न होंगे. सालो भर आपके घर में खुशियां और सुख समृद्धि बनी रहेगी.
Deoghar,Jharkhand
February 15, 2025, 12:55 IST
बढ़ाएं घर की समृद्धि! फाल्गुन माह में तुलसी में ये 2 चीजें को करें अर्पित
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















