Remedies To Get Married Soon: हिंदू धर्म में 11 नवंबर से मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी. 11 नवंबर की शाम से हिंदू धर्म में सभी मांगलिक कार्यों के मुहूर्त निकलने शुरू हो जाएंगे. 11 नवंबर की शाम 6:47 से कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी. कार्तिक एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है. इस एकादशी को देव उठनी या हरि प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं. शादी विवाह के मुहूर्त ज्योतिषों द्वारा पंचांग देखकर निकाले जाते हैं. यदि आपका रिश्ता पक्का होने के बाद भी टूट जाता है, तो यह किसी ग्रह का आपकी कुंडली में मजबूत नहीं होने का संकेत है.
रिश्ता पक्का होकर टूटने की वजह क्या है?
रिश्ता पक्का होकर टूटने की वजह ज्योतिष शास्त्र में कई प्रकार से बताई गई है, लेकिन इसका मुख्य कारण शनि ग्रह का आपकी कुंडली में मजबूत नहीं होना सबसे बड़ा कारण है. यदि शनि ग्रह आपकी कुंडली में किसी ऐसे स्थान पर विराजमान है, जिससे आपके जीवन में बहुत सी समस्याएं आ रही हैं या रिश्ता पक्का होने के बाद भी टूट जाता है. शादी के लिए आपने बहुत इंतजार कर लिया है तो कुछ ऐसे उपाय ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं. इनको विधि विधान से करने पर शनि देव आपकी कुंडली में किसी भी स्थान पर विराजमान हो, तो वह मजबूत हो जाएंगे. इससे आपको शनि देव सकारात्मक फल प्रदान करेंगे.
रिश्ता टूटे तो करें ये उपाय
हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि शनि ग्रह आपकी कुंडली में मजबूत नहीं होने पर आपके जीवन पर बहुत अधिक प्रभाव डालते है. शनि ग्रह के कारण ही ज्यादातर रिश्ते पक्के होने के बाद टूट जाते हैं. ऐसे में आप ये उपाय अपना सकते हैं.
उपाय 01:
शनि ग्रह को अपनी कुंडली में मजबूत करने के लिए रोजाना शनिदेव के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः। का जाप 108 बार (1 माला) करने से विशेष फल प्राप्त होता है. शनि देव प्रसन्न होकर जीवन में चल रही सभी बाधाएं खत्म कर देते हैं. यदि आप रोजाना बीज मंत्र का जाप नहीं कर सकते तो प्रत्येक शनिवार के दिन सूर्योदय के समय स्नान आदि करके बीज मंत्र का जाप करें.
उपाय 02:
प्रत्येक शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के नीचे सरसों के तेल का दिया जलने पर शनि देव प्रसन्न होते हैं शादी विवाह में हो रही देरी की बाधा खत्म हो जाती है.
इसे भी पढ़ें – Shadi Ke Upay: नहीं हो रही शादी, बार-बार आ रही है बाधा? तो इस दिन करें अचूक उपाय…झट से बन जाएगी बात!
उपाय 03:
पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं की गंगा किनारे खड़े होकर आटे की गोलियां यदि मछली को दी जाए, तो शनिदेव बहुत प्रसन्न होते हैं. शादी विवाह में हो रही देरी की समस्या दूर हो जाती है.
उपाय 04:
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए विशेष तौर पर राजा दशरथ कृत ‘शनि स्तोत्र’ का पाठ करना विशेष फलदायी होता है. इस स्तोत्र का पाठ शनिवार के दिन करना विशेष फलदायी होता है. शनि देव इस स्तोत्र का पाठ करने वाले जातक की कुंडली में मजबूत होकर उसे सकारात्मक फल प्रदान करते हैं.
उपाय 05:
हाथ में पंचधातु की अंगूठी धारण करने से शनि देव सकारात्मक फल प्रदान करते हैं. शादी न हो रही हो तो आप ये उपाय भी कर सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : November 7, 2024, 10:01 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















