Home Uncategorized बिना किसी के टोके हनुमान जयंती की रात करें ये 5 उपाय,...

बिना किसी के टोके हनुमान जयंती की रात करें ये 5 उपाय, जीवन में आएगी सुख व समृद्धि! साढ़ेसाती और ढैय्या का भी नहीं होगा असर

0
4


Last Updated:

Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जयंती 2025 पर भक्त पूरे उत्साह से पूजन कर रहे हैं. ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र के अनुसार, इस दिन सरसों के तेल का दीया जलाना, हनुमान चालीसा का पाठ और हनुमानजी को चोला चढ़ाना विशेष फल…और पढ़ें

बिना किसी के टोके हनुमान जयंती की रात करें 5 उपाय, साढ़ेसाती का नहीं होगा असर!

हनुमान जयंती की रात के कारगर उपाय. (Canva)

हाइलाइट्स

  • हनुमान जयंती पर सरसों के तेल का दीया जलाएं.
  • हनुमान चालीसा का 11 या 21 बार पाठ करें.
  • हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं.

Hanuman Jayanti 2025: आज यानी 12 अप्रैल का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. क्योंकि आज हनुमान जयंती है, जिसको भक्त पूरे उत्साह के साथ मना रहे हैं. मान्यता है कि, इस दिन किए गए कार्य जरूर सफल होते हैं. हनुमान जी पूजन का फल तुरंत प्रदान करते हैं. इसलिए लोग हनुमान जयंती पर पूरी श्रद्धा के साथ पूजन और मनोकामना पूरी करने के लिए उपाय करते हैं. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, हनुमान जयंती की रात चुपके से अगर कुछ उपाय किए जाएं तो जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं. अब सवाल है कि आखिर हनुमान जयंती का दिन बेहद खास क्यों है? हनुमान जयंती की रात के उपाय क्या हैं? हनुमान जयंती के किन उपायों से मुक्ति और जीवन में सुख व समृद्धि आएगी. इस बारे में Bharat.one को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-

हनुमान जयंती 2025 की रात के खास उपाय

सरसों के तेल का दीया जलाएं: ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, हनुमान जयंती की रात को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या या महादशा का प्रभाव परेशान नहीं करता है.

हनुमान चालीसा का पाठ: हनुमान चालीसा को कष्टों को करने वाला माना गया है. इसलिए हनुमान जयंती की रात हनुमान जी के सामने देसी घी का दीपक जलाकर 11 या 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे आपके जीवन के कष्ट अपने आप ही दूर होने लगेंगे.

हनुमानजी को चोला चढ़ाएं: यदि किसी भक्त की मुरादें पूरी नहीं हो पा रही हैं. तो ऐसे में हनुमान जयंती पर प्रभु के मंदिर में जाकर उनको सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. इसको करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

अपनी नजर उतारें: हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की मूर्ति के सामने बैठकर अपने सिर से सात बार नारियल को उतार लें. इसके बाद इसे किसी बहती नदी में प्रवाहित कर दें या किसी पेड़ की जड़ के पास रख दें. ऐसा करने से नजरदोष दूर होता है.

लड्डू अर्पित करें: ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, हनुमान जयंती के दिन 11 बूंदी के लड्डू प्रभु को अर्पित करें और उनसे अपनी मनोकामना कहें. ऐसा करने से आपकी इच्छा जल्दी पूरी होती है. साथ ही, इसके साथ ही नकारात्मक ऊर्जाएं भी आसपास नहीं रहती हैं.

homedharm

बिना किसी के टोके हनुमान जयंती की रात करें 5 उपाय, साढ़ेसाती का नहीं होगा असर!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here