Home Uncategorized बीच सड़क पर काली शक्तियों का खेल? जबलपुर में तंत्र-मंत्र करती महिला...

बीच सड़क पर काली शक्तियों का खेल? जबलपुर में तंत्र-मंत्र करती महिला को देख सहमे लोग! Video Viral

0
7


Last Updated:

Jabalpur News: जबलपुर के दीनदयाल चौक पर लाल साड़ी पहनी महिला के तंत्र-मंत्र करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में महिला मंत्र पढ़ते हुए बोतल से लाल पदार्थ गिरा रही है. लोगों में दहशत फैलने के …और पढ़ें

X

बीच

बीच सड़क में लाल साड़ी पहनी महिला.

हाइलाइट्स

  • जबलपुर में महिला का तंत्र-मंत्र करते वीडियो वायरल.
  • लाल साड़ी पहने महिला का वीडियो देख शहर में दहशत.
  • पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की, मानसिक स्थिति पर शक.

जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. जहां बीच सड़क में लाल साड़ी पहनकर एक महिला तंत्र-मंत्र कर रही है. तंत्र-मंत्र करती इस महिला के इस वीडियो से शहर में दहशत भी फैल गई है.

दरअसल 19 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो जबलपुर के दीनदयाल चौक का बताया जा रहा है. जहां वीडियो में महिला लाल साड़ी पहने हुई है और सर में सफेद गमछा लपेटी है. जिसके हाथ में बोतल है और उस बोतल में लाल पदार्थ है. महिला बोतल को जमीन पर रखती है और मंत्र पढ़ते हुए बार-बार झुक रही है.

सोशल मीडिया में यूजर्स कर रहे अजीबोगरीब कॉमेंट्स
जबलपुर शहर में जैसे ही लाल साड़ी पहनी इस महिला का वीडियो वायरल हुआ वैसे ही अब यूजर्स अजीबोगरीब कमेंट्स कर रहे हैं जहां ऋषिता पाल कॉमेंट्स करती हैं जादू करती है भाई ये…. एक यूजर लिखते हैं मौत का खेल चालू… पकड़ो इनको और इनके भूत उतारो… इतना ही नहीं एक यूजर्स ने लिखा मानसिक संतुलन ठीक नहीं होगा… यह अम्मा को क्या हो गया है!

अब पुलिस कर रही वायरल वीडियो की जांच 
हालांकि पूरे मामले में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है वायरल वीडियो की जांच की जा रही है, वायरल वीडियो संज्ञान में आया है. हालांकि पुलिस का कहना है वीडियो से लग रहा है महिला की मानसिक स्थिति सही नहीं है. जहां महिला की पहचान कर काउंसलिंग की जाएगी. वहीं सार्वजनिक सड़क पर इस तरीके की घटना न हो संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिए जाएंगे. बहरहाल यह पहला मामला नहीं था, इसके पहले भी मदनमहल क्षेत्र में इस तरीके का वीडियो वायरल हो चुका है.

homedharm

बीच सड़क काली शक्तियों का खेल? तंत्र-मंत्र करती महिला को देख सहमे लोग! वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here