Home Uncategorized भले सीढ़ी पर बैठकर जाएं, जाएंगे जरूर… Kumbh जाने के लिए उमड़ी...

भले सीढ़ी पर बैठकर जाएं, जाएंगे जरूर… Kumbh जाने के लिए उमड़ी भीड़, टाटानगर स्टेशन पर दिखा आस्था का सैलाब!

0
9


Agency:Bharat.one Jharkhand

Last Updated:

Train Ticket Maha Kumbh 2025: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है. सीट की कमी, टिकट की समस्या और भीड़भाड़ के बावजूद श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हो रहे हैं. आस्था के लिए…और पढ़ें

X

Train

Train

हाइलाइट्स

  • महाकुंभ 2025 के लिए टाटानगर स्टेशन पर भारी भीड़.
  • टिकट की कमी के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश बरकरार.
  • रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात.

जमशेदपुर. प्रयागराज में 144 साल बाद लग रहे महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. देशभर से करोड़ों लोग संगम नगरी पहुंच रहे हैं, और इसका असर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर भी साफ देखा जा सकता है. यहां से रोजाना हजारों श्रद्धालु कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हो रहे हैं. Bharat.one की टीम जब टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंची, तो वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. टिकट की किल्लत, भीड़भाड़ और सीट की समस्या के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं था.

70 साल की कांति देवी को सीट नहीं मिली, लेकिन उन्होंने कंपार्टमेंट के फर्श पर ही बैठकर यात्रा करने का फैसला किया. उन्होंने कहा, “भीड़ की वजह से टिकट तो नहीं मिला, लेकिन कुंभ स्नान का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है.”

महिलाओं का जत्था भी पहुंचा प्रयागराज
रश्मि और उनके क्षेत्र की कई महिला मित्र भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज जा रही हैं. उन्होंने बताया कि, “पिछले एक महीने से टिकट लेने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कोई कन्फर्म टिकट नहीं मिला. अब हमने जनरल टिकट लेकर ट्रेन पकड़ ली है.”

सीढ़ियों पर बैठकर भी जाएंगे, लेकिन कुंभ नहाएंगे
अरविंद जी, जो ट्रेन के गेट की सीढ़ियों पर बैठे थे, ने कहा, “चाहे एक पैर पर खड़े होकर जाना पड़े, लेकिन इस बार कुंभ स्नान जरूर करेंगे, क्योंकि पता नहीं दोबारा यह अवसर मिलेगा या नहीं.” वहीं, गोविंद तिवारी अपने परिवार के साथ ट्रेन से उतर गए. उन्होंने कहा कि, “इतनी भीड़ में सफर करना मुश्किल है, इसलिए अब हम बस से प्रयागराज जाएंगे,”

भोलेनाथ की कृपा से मिला कुंभ स्नान का अवसर
शांति देवी, जो किसी तरह से एक सीट पाने में सफल रहीं, ने कहा, “भोलेनाथ की कृपा से मुझे मरने से पहले महाकुंभ में स्नान करने का मौका मिल रहा है. यह जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है.”

भीड़ और प्रशासन की तैयारियां
रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है. हालांकि, टिकट और सीट की कमी के कारण कई यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन आस्था के आगे ये सभी समस्याएं छोटी लग रही हैं.

महाकुंभ का स्नान हर श्रद्धालु के लिए एक सपना होता है, और इस सपने को पूरा करने के लिए लोग किसी भी मुश्किल को सहने को तैयार हैं. टाटानगर स्टेशन से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं का यह जोश और भक्ति देखने लायक है. हर कोई इस पवित्र अवसर को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहता.

homedharm

भले सीढ़ी पर बैठकर जाएं, जाएंगे जरूर… Kumbh जाने के लिए दिखा आस्था का सैलाब!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here