Home Uncategorized मकर संक्रांति के दिन 3 दुर्लभ संयोग! करें ये उपाय… होगा रोगों...

मकर संक्रांति के दिन 3 दुर्लभ संयोग! करें ये उपाय… होगा रोगों का नाश! शत्रु भी होंगे पराजित

0
1


Last Updated:

Makar Sankranti 2026 : इस वर्ष मकर संक्रांति पर सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि पुष्कर जैसे तीन दुर्लभ योग बन रहे हैं. पंडित कल्कि राम ने बताया कि इस दिन विधि-विधान से किए गए पूजा-पाठ और विशेष उपायों से रोगों का नाश, शत्रुओं पर विजय और सुख-समृद्धि की प्राप्ति संभव है.

अयोध्या : मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष रूप से महत्वपूर्ण और दुर्लभ संयोगों के साथ मनाया जाएगा. अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित कल्कि राम ने बताया कि इस साल की मकर संक्रांति अत्यंत शुभ मानी जा रही है. क्योंकि इस दिन एक साथ कई दुर्लभ और प्रभावशाली योगों का निर्माण हो रहा है. इन योगों में किए गए पूजा-पाठ, दान-पुण्य और विशेष उपायों से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पंडित कल्कि राम ने बताया कि जब ग्रहों के राजा सूर्यदेव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस काल को संक्रांति कहा जाता है. वर्तमान में सूर्यदेव धनु राशि में विराजमान हैं और 14 जनवरी, बुधवार को मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसी दिन मकर संक्रांति का पर्व भी मनाया जाएगा. इस बार की मकर संक्रांति इसलिए भी खास है क्योंकि इसी दिन एकादशी तिथि भी पड़ रही है.

पंडित कल्कि राम ने बताया कि 14 जनवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि पुष्कर योग जैसे अत्यंत शुभ संयोग बन रहे हैं. इन योगों में किए गए धार्मिक कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है. ऐसे दुर्लभ संयोग वर्षों में एक बार ही देखने को मिलते हैं, इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है. यह दिन माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने, रोगों के नाश, शत्रुओं पर विजय और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए अत्यंत फलदायी है.

मकर संक्रांति के दिन करें ये उपाय
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है, जो विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता माने जाते हैं. ऐसे में इस दिन गणेश पूजन का विशेष महत्व है. 14 जनवरी को प्रातःकाल स्नान कर श्वेत या पीले रंग के वस्त्र धारण करें. एक साफ लोटे में जल भरकर उसमें साबुत चावल डालें, साथ ही लाल या पीला चंदन मिलाएं.इसके बाद उगते हुए सूर्य को यह जल अर्पित करें. सूर्य देव के साथ-साथ भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें. ऐसा करने से जीवन की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, माता लक्ष्मी का आगमन होता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है.

दुर्लभ संयोग श्रद्धालुओं के लिए एक सुनहरा अवसर
पंडित कल्कि राम ने बताया कि यदि श्रद्धा और नियम के साथ इन उपायों को किया जाए तो व्यक्ति को मानसिक शांति, आर्थिक स्थिरता और स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होता है. मकर संक्रांति पर बनने वाला यह दुर्लभ संयोग श्रद्धालुओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं.

About the Author

authorimg

mritunjay baghel

मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें

homedharm

मकर संक्रांति के दिन 3 दुर्लभ संयोग! करें ये उपाय… होगा रोगों का नाश!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here