Agency:Bharat.one Madhya Pradesh
Last Updated:
Mahashivratri 2025: यूं तो देवों के देव महादेव एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं. पर जब कोई भक्त महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर भोलेनाथ के प्रिय फूल चढ़ाता है तो वो खूब प्रसन्न होते हैं. माना जाता है कि शिव स…और पढ़ें
महाशिवरात्रि पर जरूर चढ़ाय शिव को चार फूल
हाइलाइट्स
- महाशिवरात्रि पर पहले से जुगाड़ कर ले ये चार फूल
- इनमें से एक भी महादेव को अर्पित किया तो होंगे प्रसन्न
- हर फूल की महिमा, वेद-पुराण में भी इनका वर्णन
उज्जैन. फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. यह दिन शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है. इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है. माना जाता है कि भोलनाथ बड़े भोले हैं, वह एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं. वहीं, महादेव को कुछ पुष्प भी अति प्रिय हैं. जाना जाता है कि इन पुष्पों को चढ़ाने से महादेव की पूजा सफल होती है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज ने इन फूलों की महिमा बताई.
महाशिवरात्रि पर जरूर चढ़ाएं ये फूल
कनेर का फूल: भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलनाथ को कनेर का फूल चढ़ाना चाहिए. शिव को यह फूल चढ़ाने से वे काफी प्रसन्न होते हैं. यह फूल सफेद और लाल रंग में भी मिलता है. इसे शुभ माना जाता है.
शमी का फूल: भगवान शिव को ऐसे तो बहुत सारे फूल प्रिय हैं. लेकिन, महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को शमी का फूल अति प्रिय है. इस फूल को काफी शुभ माना जाता है. इतना ही नहीं, वेद-पुराणों में भी शमी के पेड़ और फूलों का जिक्र है. महाशिवरात्रि पर शमी फूल को अर्पित करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.
आक का फूल: भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलनाथ को आक का फूल चढ़ाना चाहिए. महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को आक का फूल चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है, जो महादेव को काफी पसंद है. इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से इच्छाएं पूरी होती हैं. भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है.
धतूरे का फूल: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को धतूरे का फूल विशेष रूप से अर्पित किया जाता है. क्योंकि, यह फूल उन्हें बहुत प्रिय है. साथ ही इसका फल भी शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है. इस फूल को चढ़ाने से व्यक्ति के पाप कट जाते हैं. पुण्य की प्राप्ति होती है.
Ujjain,Madhya Pradesh
February 20, 2025, 11:44 IST
महाशिवरात्रि के दिन ढूंढे नहीं मिलेंगे ये 4 फूल, शिवलिंग पर चढ़ा दिया तो समझो..
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















