Home Uncategorized महा शिवरात्रि पर यूपी के इस प्राचीन शिव मंदिर में करें स्वयंभू...

महा शिवरात्रि पर यूपी के इस प्राचीन शिव मंदिर में करें स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा

0
14


Agency:Bharat.one Uttar Pradesh

Last Updated:

महा शिवरात्रि पर यूपी का बागेश्वर महादेव धाम प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र रहेगा. माना जाता है कि यहां स्वयंभू शिवलिंग प्रकट हुआ था, जहां शिवाजी महाराज को भगवान शिव के दर्शन मिले थे. इस मंदिर…और पढ़ें

X

सहारनपुर

सहारनपुर का अति प्राचीन बागेश्वर धाम मंदिर

हाइलाइट्स

  • बागेश्वर धाम मंदिर पश्चिमी यूपी का सबसे ऊंचा मंदिर है.
  • महा शिवरात्रि पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है.
  • शिवाजी महाराज को यहां स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन हुए थे.

सहारनपुर: आस्था और धार्मिक मान्यताओं में अपनी खास पहचान रखने वाला यह शहर कई प्रसिद्ध मंदिरों का केंद्र है. यहां मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ और मां बाला सुंदरी मंदिर स्थित हैं. इसके अलावा, पश्चिमी यूपी का सबसे ऊंचा बागेश्वर महादेव मंदिर भी यहीं स्थित है. जो इस जगह को और भी खास बनाता है.
माना जाता है कि हिंदू सम्राट शिवाजी महाराज के कार्यकाल में, लगभग 300 साल पहले, सहारनपुर के कंपनी बाग में उनकी छावनी हुआ करती थी. जहां शिवाजी महाराज अपने सैनिकों के साथ सुबह और शाम टहलने के लिए निकला करते थे. एक दिन, टहलने के दौरान उन्हें भगवान शिव के साक्षात दर्शन हुए और उन्होंने देखा कि जमीन से स्वयंभू शिवलिंग प्रकट हुआ है. इसके बाद उन्होंने वहां पूजा-अर्चना शुरू कर दी, तभी से यह मंदिर यहां स्थापित है.
सहारनपुर के इस बागेश्वर धाम मंदिर को पश्चिमी यूपी का सबसे ऊंचा मंदिर माना जाता है. इसकी ऊंचाई 165 फीट है. श्रद्धालुओं की मान्यता है कि जो भी भक्त अपनी मनोकामनाओं को लेकर बागेश्वर धाम मंदिर में आता है, बाबा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. शिवरात्रि पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और दूर-दूर से भक्त जलाभिषेक के लिए इस मंदिर में पहुंचते हैं.

शिवाजी महाराज को भगवान शिव ने दिए थे दर्शन
बागेश्वर धाम के पुजारी माधव प्रसाद ने बताया कि यह अति प्राचीन मंदिर है और 300 वर्षों से भी अधिक पुराना है. उनके अनुसार, शिवाजी महाराज के शासनकाल में सहारनपुर के कंपनी बाग में उनकी सेना की छावनी हुआ करती थी. एक दिन, जब शिवाजी महाराज सुबह-सुबह सैर पर निकले, तो उन्हें भगवान शिव के साक्षात दर्शन हुए और उन्होंने देखा कि स्वयंभू शिवलिंग धरती से प्रकट हुआ है. तभी से यहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जा रही है.
बागेश्वर धाम मंदिर को पश्चिमी यूपी का सबसे ऊंचा मंदिर भी माना जाता है, जिसकी ऊंचाई 165 फीट है. वर्तमान में मंदिर की देखरेख एक कमेटी द्वारा की जाती है. रोजाना हजारों श्रद्धालु यहां जलाभिषेक करने आते हैं. खासकर शिवरात्रि और सावन के महीने में बागेश्वर धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगती हैं, और जल चढ़ाने के लिए भक्तों को घंटों इंतजार करना पड़ता है.

homedharm

सहारनपुर में मौजूद है पश्चिमी यूपी का सबसे ऊंचा अति प्राचीन महादेव मंदिर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here