Last Updated:
Chaitra Purnima 2025: 12 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा है. इस दिन शनिवार है. साथ ही हनुमान जयंती भी है. ऐसे में यह पर्व और खास हो जाता है. लेकिन, नुकसान भी बड़ा हो सकता है अगर तुलसी से जुड़ी ये गलतियां कर दीं. जानें…..और पढ़ें
12 अप्रैल को है चैत्र पूर्णिमा भूलकर भी ना करे गलतियां
हाइलाइट्स
- चैत्र पूर्णिमा पर तुलसी का पत्ता न तोड़ें
- तुलसी पौधे में काला कपड़ा न बांधें
- सूर्यास्त के बाद तुलसी में जल अर्पण न करें
देवघर: चैत्र माह जितना शुभ माना गया है, उतनी ही पवित्र चैत्र पूर्णिमा तिथि है. बहुत से भक्त इस दिन व्रत रखते हैं. चैत्र पूर्णिमा हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा तिथि मानी जाती है, इसलिए सनातन धर्म में इसका विशेष महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा का विधान है. साथ ही तुलसी पूजन भी किया जाता है.
मान्यता है कि जो व्यक्ति पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. लेकिन, कई लोग इस दिन तुलसी से जुड़ी कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में आर्थिक तंगी आ सकती है. आइए जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से कि चैत्र पूर्णिमा पर तुलसी से जुड़ी कौन सी गलती न करें.
12 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one को बताया कि 12 अप्रैल को चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि है. पूर्णिमा का व्रत बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अवश्य करें. ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा पूरे वर्ष मिलती है. धन की कमी नहीं होती. लेकिन, ध्यान रहे कि इस दिन तुलसी से जुड़ी कुछ गलतियां न करें, अन्यथा लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.
ये 5 काम भूलकर न करें
1. न तोड़ें पत्ता: ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि चैत्र पूर्णिमा के दिन तुलसी का पत्ता बिल्कुल भी न तोड़ें, इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.
2. न बांधें काला कपड़ा: ज्योतिषाचार्य नें बताया, पूर्णिमा के दिन तुलसी पौधे में भूलकर भी काला कपड़ा नहीं बांधना चाहिए. इससे जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
3. आसपास न रखें गंदगी: चैत्र पूर्णिमा से पहले तुलसी पेड़ की साफ-सफाई अवश्य कर लें. उस दिन तुलसी पेड़ के आसपास गंदगी न रखें, ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.
4. इस सयम न करें जल अर्पण: सूर्यास्त के बाद तुलसी पेड़ में जल अर्पण नहीं करना चाहिए. इससे दोष लग सकता है और माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.
5. महिलाएं ऐसे ने डालें जल: ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि महिलाओं को खुले बाल में तुलसी पौधे में जल अर्पण नहीं करना चाहिए. यह अशुभ माना जाता है और इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















