Home Uncategorized मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न, तो मार्गशीर्ष माह में करें इन...

मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न, तो मार्गशीर्ष माह में करें इन तरीकों से पूजा..धन-धान्य से भर जाएगी झोली

0
4


Last Updated:

अयोध्या: हिंदू धर्म में साल का 12 महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. ठीक उसी तरह मार्गशीर्ष का माह बेहद पावन होता है. यह महीना भगवान श्री कृष्ण की पूजा आराधना के लिए समर्पित होता है. 6 नवंबर से शुरू हुए इस महीने का समापन 4 दिसंबर को होगा. ऐसे में जानते हैं इस महीने क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए. 

ayodhya

धार्मिक दृष्टि से मार्गशीर्ष का माह भगवान श्री हरि विष्णु और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित होता है. इस महीने पूजा पाठ भजन कीर्तन और दान पुण्य करने का विशेष महत्व होता है. इस महीने कुछ नियमों का पालन करने से श्री हरि विष्णु की विशेष कृपा भी रहती है.

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि मार्गशीर्ष के महीने में विशेष कर भगवान श्री कृष्ण की पूजा आराधना करनी चाहिए. इस महीने में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. कुछ चीजों को करने से बचना चाहिए. कहा जाता है अगर आप नियमित रूप से पालन करते हैं, तो जीवन की समस्त मनोकामना सिद्ध होती है.

ayodhya

मार्गशीर्ष के महीने में विधि विधान पूर्वक भगवान श्री कृष्णा और भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा आराधना करनी चाहिए , पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए. ऐसा करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है. तुलसी के पौधे की पूजा आराधना नियमित रूप से करनी चाहिए. दीपक जलाना चाहिए ऐसा करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

ayodhya

इस पूरे महीने गीता का पाठ करना चाहिए. गरीब जरूरतमंद लोगों को अन्य, वस्त्र और गुड़ कंबल अथवा तिल का दान करना चाहिए. ऐसा करने से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं. इस महीने विशेष कर शंख बजाना चाहिए. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है .

ayodhya

भूल कर भी मार्गशीर्ष महीने में मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए, सात्विक और ताजा भोजन ही ग्रहण करना चाहिए इस पवित्र महीने में किसी के प्रति क्रूरता नहीं करनी चाहिए. सात्विक विचार रखना चाहिए मधुर वाणी बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल करना चाहिए. तामसिक चीजों से दूरी बनाकर रखना चाहिए. ऐसा करने से श्री हरि विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है .

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न, तो मार्गशीर्ष माह में करें इन तरीकों से पूजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here