Last Updated:
Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी का पर्व प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित है. इस दिन लोग घर की खुशहाली और उन्नति के लिए व्रत-उपासना करते हैं. इस बार यह तिथि पर कुछ खास उपाय कर लिए जाए तो बेहद शुभ परिणाम मिलेगा.
हिन्दू धर्म में हर तिथि और हर वार का अपना धार्मिक महत्व है. पंचांग के अनुसार, हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है. यह पर्व प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित है. इस दिन लोग घर की खुशहाली और उन्नति के लिए व्रत-उपासना करते हैं. विनायक चतुर्थी पर गणपति पूजन से जीवन के सारे कष्टों का निवारण हो जाता है. घर में सुख-संपन्नता बनी रहती है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार इस बार मार्गशीर्ष माह की विनायक चतुर्थी पर कुछ खास उपाय कर लिए जाए तो गणेश जी की विशेष कृपा बरसती है.
वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी तिथि की शुरुआत 24 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजकर 04 मिनट से होगी. इस तिथि की समाप्ति 25 नवंबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर होगी. ऐसे में पंचांग की मान्यता के अनुसार, विनायक चतुर्थी 24 नवंबर को मनाई जाएगी और इसी दिन व्रत भी रखा जाएगा.
विनायक चतुर्थी का महत्व
भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और बुद्धि के दाता के रूप में पूजा जाता है. विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं, मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और सच्चे मन से गणपति बप्पा की आराधना करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मकता का संचार होता है.
चुपचाप करले यह उपाय
बहुत प्रयास के बाद भी अगर सफलता साथ नही दे रही है तो इस दिन रात के समय, पूजा करने के बाद सोने से पहले, एक मिट्टी के दीपक में गाय का शुद्ध घी भरें. उसके बाद इस दीपक में चार लौंग डालकर जलाएं. फिर दीपक जलाते समय भगवान गणेश के चरणों में 21 दूर्वा की गांठे अर्पित करें और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से दरिद्रता का नाश करता है और धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलते है.
बहुत प्रयास के बाद भी पढ़ाई मे मन नही लग रहा है. तो इस दिन रात के समय भगवान गणेश के सामने बैठकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें. इससे बुद्धि, ज्ञान में वृद्धि होती है और निर्णय लेने की क्षमता तेज होती है.
विनायक चतुर्थी के दिन अगर संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ किया जाए. तो जीवन में बार-बार आ रहे कष्टों से मुक्ति मिलती है. इसलिए इस दिन संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करना काफ़ी शुभ होता है.

















