Last Updated:
Agahan Month Upay: सनातन धर्म में मार्गशीर्ष महीना अत्यंत पवित्र माना गया है और यह भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय बताते हैं कि इस महीने में भजन-कीर्तन, पूजा, माखन-मिश्री का भोग, गीता पाठ और दान करना अत्यंत शुभकारी है. साथ ही तामसी भोजन, बासी भोजन और कुछ पदार्थों से परहेज की सलाह दी जाती है.
Agahan Month Upay: सनातन हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीना अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है. यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है. भगवान श्रीकृष्ण, श्रीहरि विष्णु के अवतार माने जाते हैं. इस पूरे महीने में उनका भजन-कीर्तन, ध्यान और पूजन करना विशेष शुभ माना जाता है. ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इस महीने में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाए तो भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है.
काशी के ज्योतिषाचार्य की सलाह
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय के अनुसार, मार्गशीर्ष माह से ही ठंड के मौसम की शुरुआत होती है. ऐसे में खान-पान और जीवनशैली में सावधानी बरतना आवश्यक है, क्योंकि इस समय मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलता है.
मार्गशीर्ष महीने में इन चीजों से करें परहेज
पंडित पांडेय बताते हैं कि इस महीने में कुछ चीजें नहीं करनी चाहिए. जैसे जीरे का प्रयोग न करें. तामसी भोजन जैसे मांस, मछली और मदिरा से पूरी तरह परहेज करें. बासी भोजन न खाएं, बल्कि ताजा और हल्का भोजन ग्रहण करें. यदि संभव हो तो इस अवधि में शरीर पर तेल लगाने से भी बचें. इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति पाप कर्मों से दूर रहता है और स्वास्थ्य भी संतुलित रहता है.
इस महीने में जरूर करें ये काम
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप (लड्डू गोपाल) की पूजा करें. पूजा के समय उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाएं. तुलसी पत्ते अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस महीने में यमुना स्नान को अमृत तुल्य माना गया है. श्रीमद्भागवत गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए. इस महीने में पुण्य लाभ कमाने के लिए गरीब और जरूरतमंदों को तिल, गर्म कपड़े और अन्न का दान करना चाहिए. इन सभी नियमों और आचरण से मार्गशीर्ष माह में शुभ फल प्राप्त होते हैं.
About the Author

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

















