Home Uncategorized मासिक शिवरात्रि व्रत से दूर होती है बड़ी से बड़ी परेशानी, ऐसे...

मासिक शिवरात्रि व्रत से दूर होती है बड़ी से बड़ी परेशानी, ऐसे करें पूजा, होगी धनवर्षा! नोट करें तारीख

0
5


Last Updated:

Ayodhya: साल में होने वाली महाशिवरात्रि के अलावा हर महीने भी शिवरात्रि होती है जिसे मासिक शिवरात्रि कहते हैं. इस दिन व्रत करके विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जानते हैं इस महीने में मास…और पढ़ें

मासिक शिवरात्रि व्रत से दूर होती है बड़ी से बड़ी परेशानी, इस दिन ऐसे करें पूजा

मासिक शिवरात्रि 

हाइलाइट्स

  • मासिक शिवरात्रि का व्रत 28 मार्च को है.
  • विधि-विधान से पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
  • शिवलिंग पर जलाभिषेक और मंत्र जाप करें.

अयोध्या: सनातन धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है. साल के 12 महीनों में हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है. मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाता है. आइए विस्तार से समझते हैं कि मार्च महीने में मासिक शिवरात्रि कब है, क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

इस दिन है मासिक शिवरात्रि
अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 27 मार्च को रात्रि 11:03 बजे होगी और 28 मार्च को शाम 7:55 तक चतुर्दशी तिथि रहेगी. चतुर्दशी तिथि में मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. ऐसे में 28 मार्च को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा. इस दिन विधि-विधान से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस दिन पूजा किस प्रकार करनी है और किन नियमों का पालन करना है, आइये जानते हैं.

पूजा विधि जान लें 
मासिक शिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए. शिव परिवार सहित सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करनी चाहिए और व्रत का संकल्प लेना चाहिए. संध्या के समय मंदिर में जाकर गोधूलि बेला में दीपक जलाना चाहिए. घर अथवा शिव मंदिर में जाकर भगवान शंकर के शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए. मासिक शिवरात्रि व्रत की कथा सुननी चाहिए और पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शंकर के मंत्रों का जाप करना चाहिए. अंत में क्षमा प्रार्थना करनी चाहिए. ऐसा करने से जीवन में आ रही तमाम परेशानियां खत्म होती हैं.

पूरी होती है मनोकामना
ऐसी मान्यता है कि जो इस दिन व्रत करके विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा आराधना करता है, उसके जीवन से तमाम परेशानियां दूर हो जाती हैं. इसके साथ ही जो मनोकामना मांगी जाए वो भी पूरी हो जाती है. आप भी ये व्रत करते हैं तो तिथि का ध्यान रखें और विधि-विधान से पूजा करें.

homedharm

मासिक शिवरात्रि व्रत से दूर होती है बड़ी से बड़ी परेशानी, इस दिन ऐसे करें पूजा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here