Home Uncategorized यहां मिलती है कुरकुरी टिक्की, तीखी-चटपटी चटनी के साथ जाती है परोसी,...

यहां मिलती है कुरकुरी टिक्की, तीखी-चटपटी चटनी के साथ जाती है परोसी, स्वाद में नंबर 1  

0
6


गाजियाबाद: बरसात का मौसम है. ऐसे में खाने के लिए कुछ न कुछ लाजवाब मिलता रहे तो दिल खुश हो जाता है. लेकिन हर जगह आपको खाने की बढ़िया चीज मिले, ऐसा जरूरी नहीं है. लेकिन मोदीनदर में मिलने वाली चाट बहुत लाजवाब होती है. इतना कि इसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. आइए जानते हैं यह चाट बाकी दुकान पर मिलने वाले जायके से कैसे अलग है.

मोदीनगर की चाट की खासियत
मोदीनगर की चाट की खासियत सिर्फ उसका स्वाद ही नहीं, बल्कि उसकी प्रस्तुति भी है. देखने में ये चाट जितनी आकर्षक होती है, खाने में उतनी ही मजेदार. कुरकुरी टिक्की, मसालेदार पानी-पूरी और तीखी पापड़ी चाट यहां के लोगों की पहली पसंद हैं. हर बाइट में मिलने वाला तीखा, मीठा और खट्टा स्वाद लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है.

पुरानी दुकानें और स्वाद नया
यहां कई दशक पुरानी चाट की दुकानें हैं, जिनका स्वाद आज भी वैसा ही है. जैसे वर्षों पहले हुआ करता था. इन दुकानों में मिलने वाली चटपटी चाट का कोई मुकाबला नहीं है. चाहे आप स्थानीय निवासी हों या पर्यटक, मोदीनगर की चाट का स्वाद आपको हमेशा याद रहेगा. खासतौर पर जैन शिकंजी के साथ चाट का स्वाद लेना, एक अद्भुत अनुभव होता है.

स्वाद और स्वच्छता का संगम
मोदीनगर की चाट की एक और खासियत यह है कि यहां के दुकानदार स्वाद के साथ स्वच्छता का भी खास ध्यान रखते हैं. ताजगी भरे मसाले और हाइजेनिक माहौल में बनाई गई चाट लोगों को बेझिझक खाने की प्रेरणा देती है. तो अगली बार जब भी आप मोदीनगर आएं, सिर्फ जैन शिकंजी नहीं, बल्कि यहां की चटपटी चाट का भी स्वाद जरूर लें.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-best-place-to-eat-chaat-in-ghaziabad-modinagar-best-place-to-eat-street-food-8679919.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here