Home Uncategorized यहां मिलते हैं शुद्ध देशी से बने लड्डू, मुंह में डालते ही...

यहां मिलते हैं शुद्ध देशी से बने लड्डू, मुंह में डालते ही जाते हैं घुल, कीमत 300 रुपये किलो

0
18


कन्नौज/अंजली शर्मा: भारत के हर राज्य में कई सारी खास मिठाई मिलती हैं. इसलिए कन्नोज भी बहुत फेमस है. यहां पर बनने वाला बूंदी का लड्डू पूरे कन्नौज सहित आसपास के कई जिलों में भी नहीं मिलेगा. बूंदी के लड्डू का ऐसा स्वाद और इतने मुलायम, जो मुंह में जाते ही घुल जाते हैं. इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स से सजावट की जाती है, जो देखने में बहुत अच्छा लगता है.

बूंदी का लड्डू कैसे बनते हैं?
बूंदी का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से लाई हुई बूंदी का प्रयोग नहीं करते हैं. खुद ही अच्छी क्वालिटी का बेसन लेकर उसको दो नंबर में छाना जाता है. इसके बाद देसी घी का प्रयोग करके इसको तल के चासनी में मिलाया जाता है. वहीं, इसमें केवड़ा इत्र का भी प्रयोग किया जाता है. इसके बाद हाथ से बूंदी के लड्डू तैयार करे जाते हैं और फिर उसके ऊपर चांदी का वर्क देकर ड्राई फ्रूट्स का भी प्रयोग किया जाता है.

कहां है दुकान, क्या रहता रेट
कन्नौज के बड़ा बाजार स्थित इत्र वाली मार्केट के पाल चौराहे के पास शंकर स्वीट के नाम से यह दुकान बनी है. वहीं, इस लड्डू के रेट की बात की जाए तो क्वालिटी के हिसाब से इसका रेट अलग-अलग रहता है. ₹300 से शुरू होकर ₹600 प्रति किलोग्राम तक इसका रेट रहता है, छोटे लड्डू का रेट ₹300 से शुरू होता है, वहीं बड़े लड्डू ₹600 प्रति किलो में मिलते हैं.

क्या बोले दुकानदार
दुकानदार अमित वैश्य बताते हैं कि उनकी दुकान 20 साल से ज्यादा समय से यहां पर है. पहले उनकी दुकान मिठाई वाली गली में हुआ करती थी. उनके यहां के खास बूंदी के लड्डू लोगों को बहुत पसंद आते हैं. लोग दूर-दूर से इस दुकान के लड्डू खाने के लिए पहुंचते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-boondi-laddu-best-shop-in-kannauj-price-rs-300-kg-up-famous-sweets-shop-8669750.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here