
मऊ: क्या आपने कभी सुना है कि किसी मंदिर में दर्शन करने से बाल बच्चे भी पैदा होते हैं. अगर नहीं तो आज हम आपको एक मंदिर के बारे में बता रहे है. उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के एक ऐसा मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं. यदि आपको बाल-बच्चे नहीं हो रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के ‘देइया माता का मंदिर’ पर एक बार अवश्य आकर दर्शन करें.
यहां सच्चे मन से यदि कोई पूजा पाठ किया जाए, तो बाल बच्चे भी पैदा होते हैं. Bharat.one से बात करते हुए मंदिर के पुजारी बताते हैं कि इस मंदिर की अलग ही विशेषता है. यहां यदि किसी को भी बाल बच्चे पैदा नहीं होते हैं, तो इस मंदिर पर आकर यदि कोई सच्चे मन से पूजा पाठ करे तो उनके बाल बच्चे भी होते हैं. इस मंदिर की यह भी विशेषता हैं कि रविवार और मंगलवार को यहां विशेष पूजा की जाती है.
इस दिन होती है विशेष पूजा
इस मंदिर में यदि रविवार और मंगलवार के दिन कोई सच्चे मन से आकर पूजा पाठ करता है, तो उसकी हर मुराद पूरी होती है. देखा जाता है कि इस मंदिर में सिर्फ हिंदू महिलाएं ही नहीं मुस्लिम महिलाएं भी पूजा-पाठ के लिए आती हैं. जिन्हें कोई बाल बच्चे नहीं होते हैं. इस मंदिर की यह विशेष विशेषता है कि यहां दर्शन करने से बाल बच्चे होते हैं.
सैकड़ों साल पुराना है मंदिर
पुजारी ने बताया कि मऊ का यह मंदिर सैकड़ों साल पुराना है. इस मंदिर की स्थापना कब और किसने की यह अब तक कोई बता नहीं पाया है. यहां देखा जाता है कि जो कोई खाली हाथ आता है. यदि उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है, तो जब वह दोबारा आता है तो ढोल नगाड़ों के साथ ही आता है.
FIRST PUBLISHED : December 17, 2024, 07:14 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















