Last Updated:
Baghpat Shiv Mandir: यूपी के बागपत जनपद के गौना गांव में भगवान शिव का एक चमत्कारी मंदिर है. यहां पर ओम पुरी जी महाराज ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया था. इस मंदिर की म…और पढ़ें
मंदिर।
हाइलाइट्स
- बागपत के गौना गांव में भगवान शिव का चमत्कारी मंदिर है.
- मंदिर में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है.
- दूर-दूर से भक्त यहां आकर पूजा अर्चना करते हैं.
बागपत: यूपी में बागपत के गौना गांव में भगवान शिव का चमत्कारी मंदिर है. यहां पर ओम पुरी जी महाराज ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया था. गांव के सुख समृद्धि के लिए इस मंदिर का निर्माण कराया गया और इस मंदिर की मान्यता तभी से लगातार बढ़ती जा रही है. यहां दूर-दूर से भक्त आकर पूजा अर्चना करते हैं. इस मंदिर में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है. यह मंदिर शिव भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र बन चुका है.
संत ने कराया मंदिर का निर्माण
बागपत जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर गोना गांव है. यहां पर 1982 में एक महान संत ओम पुरी जी महाराज पहुंचे थे. गांव की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए गोणेश्वर शिव मंदिर पुरी धाम का निर्माण ओम पुरी जी महाराज ने ग्रामीणों के सहयोग से किया. ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर मंदिर निर्माण में सहयोग किया और भव्य मंदिर का निर्माण कराया.
मंदिर निर्माण के बाद होने लगा पूजा-पाठ
मंदिर निर्माण के बाद से गांव में सुख समृद्धि और लोगों में आपसी प्रेम भाव उत्पन्न हुआ और गांव के लोग सुख शांति से जीवन यापन करने लगे. मंदिर निर्माण के बाद से ही मंदिर की मान्यता लगातार बढ़ती जा रही है और दूर-दूर से शिव भक्त इस मंदिर में आकर पूजा अर्चना करते हैं. इस मंदिर में मांगी गई मुराद जरूर पूरी होती है. यह शिव भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र बन चुका है. मंदिर में प्रत्येक देवी देवता की प्रतिमाएं मौजूद हैं.
मंदिर के पुजारी ने बताया
मंदिर के मुख्य पुजारी चंद्रशेखर पुरी जी महाराज ने बताया कि यहां जो भी भक्त पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना मांगता है. उसकी मनोकामना जरुर पूरी होती है. यहां पर विशाल भंडारे का भी आयोजन कराया जाता है और यहां देश के कोने-कोने से भक्त पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं.

















