हिन्दू धर्म में छठ पर्व का अत्यधिक महत्व है.हर साल कार्तिक मास में दीपावली के बाद मनाया जाता है.
Chhath Puja 2024 in America : हिन्दू धर्म में छठ पर्व का अत्यधिक महत्व है, जो कि हर साल कार्तिक मास में दीपावली के बाद मनाया जाता है. यह पर्व बिहार वासियों के लिए बेहद खास है, लेकिन इसकी धूम पूरे देश और बल्कि अमेरिका तक देखने को मिलती है. इस वर्ष छठ महापर्व की शुरुआत 05 नवंबर से हुई थी और इसका समापन 08 नवंबर, शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने और पारण के साथ हुई. अमेरिका में छठ महापर्व की पूजा के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देख आप शायद ही यकीन कर पाएंगे कि यह अमेरिका है. यहां महिलाएं सिर से नाक तक सिंदूर लगाए, टोकरी में प्रसादी रख विधि विधान से पूजा करती नजर आईं.
सूर्य पूजा का सबसे बड़ा पर्व
आपको बता दें कि, कार्तिक मास की छठ पूजा का भगवान सूर्य की उपासना का सबसे प्रसिद्ध हिंदू त्योहार माना जाता है. चार दिवसीय इस पर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है. वहीं इसके दूसरे दिन खरना पूजा होती है और फिर 36 घंटों का निर्जला व्रत रखा जाता है, जिसका समापन चौथे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने और पारण के साथ किया जाता है.
छठ पूजा की धूम
अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाले बिहार और झारखंड वासियों ने परंपरागत रूप से छठ महापर्व को मनाया. इन प्रवासियों ने नहाय-खाय के साथ ही इस पर्व की शुरुआत की और सूर्य के संध्या अर्घ्य के साथ सभी रिवजों का पालन किया.

















