Last Updated:
Madhubani Famous Hanuman Temple: मधुबनी स्टेशन के समीप हनुमान प्रेम मंदिर है, जो मधुबनी के प्राइम लोकेशन पर है. यहां हर दिन कथा, पाठ, आरती , भजन आदि होती ही रहती है. यहां बजरंग बली भक्तों की हर मन्नत पूरी करते हैं. यह जिले का प्रसिद्ध हनुमान प्रेम मंदिर है.

वैसे तो सनातन को मानने वाले लोगों को कहीं भी कोई मूर्ति दिख जाए तो वो प्रणाम करते है. मनोकामनाएं पूरी होने की प्रभु से विनती करते है. मधुबनी के फेमस हनुमान मंदिर जहां हर दिन भीड़ होती है. उसमें शामिल सबसे पहला है जलधारी चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर. यहां की मान्यताएं बहुत है कहा जाता हैं कि आते जाते हर भक्तों की मांग पूरी होती है.

इसी रोड में आगे जायेंगे तो मधुबनी स्टेशन के समीप हनुमान प्रेम मंदिर है, जो मधुबनी के प्राइम लोकेशन पर है. यहां हर दिन कथा, पाठ, आरती , भजन आदि होती ही रहती है. यहां बजरंग बली भक्तों की हर मन्नत पूरी करते हैं. यह जिले का प्रसिद्ध हनुमान प्रेम मंदिर है.

मधुबनी का संकट मोचन हनुमान मंदिर भी बहुत व्याख्यात है, यहां का गुणगान हर कोई करता है. किसी भी अच्छे कार्य को करने से पहले लोग यहां दर्शन करने आते है. जैसे कि नाम से ही प्रसिद्ध है कि भक्तों पर आने वाले हर संकट का निवारण करते है, यह मंगरौनी रोड में स्थित है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

राजनगर राज पैलेस में स्थित विश्राम मुद्रा में बजरंगबली का अनोखा रूप है, जिसे महराजा के समय ही स्थापित की गई है. यहां बड़े आकार की हनुमान जी की मूर्ति है जो गद्दा के साथ विश्राम कर रहे है. राज कैंपस में स्थित यहां बजरंगबली मंदिर बहुत प्रसिद्ध और अनोखी है.

मधुबनी से 40 किलोमीटर दूर जयनगर कमला बैरेज के समीप हनुमान मंदिर है जहां कहा जाता कोई भी भूले बिखरे भक्तों पर प्रभु की कृपा दृष्टि होती है. यहां मधुबनी सहित नेपाल के लोग भी दर्शन करने आते है. बड़े व्यापारी से लेकर छोटे लोग बड़ी संख्या में यहां दान पुण्य करते ही रहते है.

















