Radha Krishna Khatu Shyam Mandir: कन्नौज में आदिकाल से कई सारे प्राचीन मंदिर हैं. श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर भी कन्नौज में बहुत फेमस है. बताया जाता है करीब 120 साल पहले इस मंदिर को बनाया गया था. लेकिन इस मंदिर को पूर्ण मंदिर स्वरूप कुछ सालों पहले ही मिला है. दीपावली के बाद देवउठनी एकादशी के दिन यहां पर बहुत दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने को लाखों की संख्या में आते हैं. भगवान का चरणामृत भक्तों के लिए अमृत का काम करता है.
श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर
माना जाता है कि कन्नौज के श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर में सच्चे मन से मांगी हुई हर मनोकामना पूरी होती है. ऐसा भी माना गया है कि एक समय जब पूरे भारतवर्ष में मंदिरों को तोड़ा गया था, तब यह मंदिर बड़े ही गुपचुप तरीके से बचाया गया था. इसमें राधा कृष्ण की प्राचीन प्रतिमाएं मौजूद हैं.
किस जगह बना है मंदिर
कन्नौज शहर के बीचो-बीच श्याम नगर तलैया चौकी के पास यह मंदिर बना हुआ है. यह मंदिर श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर के नाम से जाना जाता है. मंदिर में प्रभु खाटू श्याम राधा कृष्ण और भगवान शिव की मनमोहक प्रतिमाएं हैं. प्रतिदिन मंदिर में सैकड़ों हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. देवउठनी एकादशी के दिन श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में तब्दील हो जाती है.
इसे भी पढ़ें – Ayodhya Parikrama 2024: आखिर 14 और 5 कोसी की परिक्रमा क्या है? लाखों श्रद्धालु बनते हैं हिस्सा, जानें मान्यता
क्या बोले पुजारी
मंदिर के मुख्य पुजारी संदीप कुमार बताते हैं कि ये मंदिर बहुत पुराना है. शुरुआत से ही यहां पर सेवादार का काम कर रहे हैं. एकादशी के दिन कन्नौज सहित आसपास के कई जिलों के लोग यहां पर दर्शन करने आते हैं. इस मंदिर में बिना किसी दक्षिणा के ही पूजा पाठ की जाती है. जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से यहां पर अपनी अरदास लगाता है, उसकी हर अरदास पूरी हो जाती है.
FIRST PUBLISHED : November 12, 2024, 09:40 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
















