Home Uncategorized रायपुर में लीजिए दिल्ली के मशहूर छोले कुलचे का टेस्ट, रेट भी...

रायपुर में लीजिए दिल्ली के मशहूर छोले कुलचे का टेस्ट, रेट भी कम, स्वाद का हर कोई दीवाना

0
7


रायपुर: दिल्ली का मशहूर छोले कुलचे खाने के लिए आपको दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं है. क्योंकि यह फेमस आइटम आपको छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मिल जाएगा. दरअसल छोले कुलचे ऐसा डिश है जिसे लगभग सभी वर्ग के लोग खूब पसंद करते हैं. राजधानी रायपुर में वैसे तो आपको बहुत सारे फास्ट फूड और चायनीज़ फूड मिल जाएंगे लेकिन जबरदस्त स्वाद वाला छोले कुलचे नहीं मिलेगा. लेकिन हम आपको जो बताने जा रहे हैं यहां छोले कुलचे का स्वाद इतना जबरदस्त है की लोग एक दिन में 100 प्लेट से ज्यादा छोले कुलचे चट कर जाते हैं.

छोले कुलचे खाने के लिए आपको कोई स्पेशल या विशेष टाइम की जरूरत नहीं है क्योंकि छोले कुलचे को आप दिन में किसी भी समय खा सकते हैं. रायपुर में सबसे बढ़िया छोले कुलचे खाना है तो आपको NIT इलाके में आना होगा. यहां दिल्ली के मशहूर छोले कुलचे नाम की एक दुकान जहां एक प्लेट का मात्र 50 रुपए देकर स्पेशल छोले कुलचे का स्वाद ले सकते हैं. रायपुर में न के बराबर ऐसी जगह है जहां आपको बेहतरीन स्वाद वाला छोले कुलचे मिलेंगे.

खास मसालों से तैयार होती है ये डिश
छोले कुलचे दुकान के संचालक किशन पाल ने Bharat.one को बताया कि NIT के पास स्टेट बैंक के बाजू में उनकी दुकान ‘दिल्ली के मशहूर छोले कुलचे’ लगती है. कुलचे स्पेशल आर्डर देकर तैयार कराया जाता है. फिर अपनी में दुकान में बटर से सेंकाई करते हैं. सेंकाई करते वक्त स्वाद बढ़ाने अजवाइन, मेथी और धनियां डाला जाता है. छोले को घर से उबाल कर लाया जाता है. फिर ग्राहकों की मांग के अनुसार छोले में नमक, मिर्ची और स्पेशल सीक्रेट मसाला डालकर स्वादिष्ट बनाया जाता है.

छोले कुलचे का दाम 50 रुपए प्रति प्लेट है. 50 रुपए में दो कुलचे और स्पेशल छोले मिलती है. स्वाद ऐसा है कि रायपुर वासी खाने के लिए लाइन लगाते है. रोजाना 5 से 7 हजार रुपए की छोले कुचले की बिक्री हो जाती है. दुकान खुले मात्र 5 से 6 महीने हुए हैं. दुकान दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती है.

FIRST PUBLISHED : September 24, 2024, 08:20 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-taste-delhis-famous-chole-kulcha-in-raipur-rate-also-low-local18-8713058.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here