10 nonstop Hanuman bhajan: सुनें लखबीर सिंह लक्खा के 10 नॉन स्टॉप हनुमान भजन
Lord Hanuman Bhajan: आज मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित होता है. पवन पुत्र हनुमान जी के भक्त लाखों में हैं. जो हनुमान जी के सच्चे भक्त हैं, वे सुबह उठकर प्रत्येक मंगलवार को सच्ची श्रद्धा भक्ति से पूजा-अर्चना करते हैं. आप अगर आज के दिन हुनमान जी के भजन सुनें तो मन को असीम शांति, पॉजिटिव एनर्जी और मानसिक शांति प्राप्त होगी. इससे आपके अंदर मौजूद नकारात्मकता दूर होगी. नियमित हनुमान जी की पूजा करने से डर, कष्ट, दुख-दर्द दूर होने लगेंगे. घर में सुख-समृद्धि आएगी. बाधाएं दूर होंगी. कार्य सफल होंगे. बजरंग बाण और हनुमान चालीसा जैसे भजन सुनने से संकटों, बाधाओं को दूर किया जा सकता है. आइए यहां इस वीडियो के जरिए आप बजरंग बली के नॉन स्टॉप भजन सुन अपना दिन सफल और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर बनाएं.

















