Home Uncategorized वर-वधु की कुंडली में है नाड़ी दोष? शादी में आ सकती हैं...

वर-वधु की कुंडली में है नाड़ी दोष? शादी में आ सकती हैं ये दिक्कतें, हरिद्वार के ज्योतिषी से जानें उपाय

0
6


हरिद्वार. जब किसी लड़के और लड़की का विवाह होता है तो हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार बेहतर भविष्य के लिए दोनों की कुंडली का मिलान किया जाता हैं. लड़के और लड़की की कुंडली मिलान के समय बहुत से दोष देखे जाते हैं लेकिन मुख्य रूप से कुंडली में मांगलिक दोष, नाड़ी दोष और गण दोष का आकलन किया जाना बेहद जरूरी होता हैं. यदि लड़के और लड़की की कुंडली में नाड़ी दोष है तो उनके विवाह करने के बाद जीवन भर समस्याएं, दुख, परेशानी आदि लगी रहती हैं. कुंडली में नाड़ी दोष होने पर विवाह नहीं करना चाहिए.

हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री ने Bharat.one को बताया कि गर्भधारण से लेकर मृत्यु तक कुल 16 संस्कार होते हैं. इनमें से पाणिग्रहण संस्कार (विवाह) बहुत महत्वपूर्ण होता है. विवाह के समय कुंडली का मिलान लड़का-लड़की के संभावित रिश्ते में मौजूद किसी भी तरह के दोष या ग्रहों को सटीक रूप से जानने के लिए किया जाता है. यही एक वजह भी है कि सुखी जीवन के लिए 36 में से कम से कम 18 गुणों का मिलना बहुत जरूरी होता है. कुंडली मिलान में मांगलिक दोष, गण दोष और नाड़ी दोष को प्रमुख रूप से देखा जाता है. यदि लड़के लड़की की कुंडली में नाड़ी दोष है तो विवाह नहीं करना बताया जाता है. पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं की यदि लड़के-लड़की की कुंडली में नाड़ी दोष है तो उनके कुंडली के लग्न में नक्षत्र का आकलन किया जाता हैं. यदि दोनों का जन्म एक  ही नक्षत्र में हुआ हो तो नाड़ी दोष नहीं लगता.

क्या होता है नाड़ी दोष?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में 3 प्रकार की नाड़ी बताई गई है. यह नाड़ी हर व्यक्ति की कुंडली में अलग-अलग होती है. पाणिग्रहण संस्कार के दौरान नाड़ी दोष का विचार किया जाता है. यदि लड़के और लड़की की कुंडली में दोनों की नाड़ी एक ही हो तो नाड़ी दोष लगता है यानी लड़के लड़की की आदि नाड़ी है, मध्य नाड़ी है या अन्त्य नाड़ी है तो हिंदू धार्मिक ग्रंथो, शास्त्रों में उनका विवाह करना वर्जित बताया गया हैं.

ऐसे खत्म होगा नाड़ी दोष
पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि शास्त्रों के अनुसार नाड़ी दोष का समाधान करने के लिए लड़के या लड़की को सोने (स्वर्ण) या चांदी की नाड़ी बनवाकर उसकी सवा लाख (125000) या 51000 महामृत्युंजय मंत्र के जाप से पूजा करने और इसके बाद दशांश मंत्रो से हवन करने पर नाड़ी दोष पूर्ण रूप से खत्म हो जाता हैं.

Note: विवाह के दौरान कुंडली में नाड़ी दोष होने पर उसके समाधान के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here