Home Uncategorized विवाह पंचमी पर अपनाएं ये 4 उपाय, दांपत्य जीवन में लौटेगी मिठास,...

विवाह पंचमी पर अपनाएं ये 4 उपाय, दांपत्य जीवन में लौटेगी मिठास, पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ेगा प्यार

0
5


Last Updated:

Vivah Panchami 2025: सनातन परंपरा में भगवान श्री राम और सीता माता के विवाह से जुड़ी मार्गशीर्ष मास के शुक्लपक्ष की पंचमी को अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना गया है. इस दिन विशेष उपाय कर भगवान राम और माता पिता से अपनी मनोकामनाएं मांगने पर वह मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं.

सनातन परंपरा के अनुसार हर वर्ष मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर विवाह पंचमी का पावन उत्सव मनाया जाता है. पंचांग के मुताबिक इस वर्ष यह शुभ तिथि 25 नवंबर को पड़ रही है, इस दिन पुरे देश में विवाह पंचमी धूमधाम से मनाई जाएगी. यह विशेष दिन भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की स्मृति को समर्पित है. इस अवसर पर श्रद्धालु राम-जानकी की आराधना करते हैं. उनके दिव्य मिलन का उत्सव मनाते हैं.

धार्मिक मान्यता है कि मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी को ही श्रीराम और सीता माता का पावन विवाह संपन्न हुआ था. इसी कारण देशभर में इस पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है. अयोध्या से लेकर जनकपुर तक इस दिन की छटा और भव्यता अद्भुत दिखाई देती है.

विवाह पंचमी पर अपनाएं ये 4 उपाय
धार्मिक मान्यता है कि विवाह पंचमी के दिन प्रभु राम और माता सीता की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में चल रही तमाम तरह की समस्याएं भी दूर होती हैं. अगर भक्त विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा आराधना करें तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन किए गए विशेष उपाय से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं. साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होती है.

धार्मिक मान्यता के अनुसार विवाह पंचमी के दिन केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से विवाह में आ रही समस्या से मुक्ति भी मिलती है. साथ ही दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है.

विवाह पंचमी के दिन रामचरितमानस में दिए गए प्रभु राम और माता सीता के प्रसंग का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में चल रही तमाम तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी.

विवाह पंचमी के दिन शुभ योग में सुहाग का सामान भगवान राम और माता सीता को अर्पित करने से पति-पत्नी में चल रही खटपट दूर होगी.

विवाह पंचमी के दिन माता सीता और प्रभु राम की विधि पूर्वक पूजा आराधना करनी चाहिए और पंचामृत का भोग लगाना चाहिए. ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

विवाह पंचमी पर अपनाएं ये 4 उपाय, दांपत्य जीवन में लौटेगी मिठास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here