Home Uncategorized शुक्र की घर वापसी से बन रहा मालव्य राजयोग, मेष सहित मालामाल...

शुक्र की घर वापसी से बन रहा मालव्य राजयोग, मेष सहित मालामाल होंगी 5 राशियां, होने वाला है भाग्योदय

0
4


हाइलाइट्स

मेष राशि के गोचर का इस राशि के जातकों पर बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है.यह समय आपके करियर में नए अवसर लाने वाला होगा.

Venus Transit Effect: हमारे जीवन पर ग्रह दशा का बड़ा प्रभाव पड़ता है. फिर चाहे इनका आपकी कुंडली में कमजोर और मजबूत होना हो या फिर किसी राशि में परिवर्तन. फिलहाल, सुख और प्रेम सहित जीवन के तमाम भौतिक सुखों का कारक कहा जाने वाला शुक्र ग्रह अपनी ही राशि में प्रवेश करने जा रहा है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, पूरे एक साल बाद शुक्र अपनी राशि तुला में प्रवेश करने वाला है. शुक्र ग्रह 18 सितंबर को प्रवेश करेगा और इस दौरान मालव्‍य राजयोग भी बनेगा. इस योग के प्रभाव से वृषभ और तुला सहित 5 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. ज्योतिषी की मानें तो इन राशि वाले लोगों का भाग्योदय का समय कहा जा सकता है. आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में.

1. मेष राशि
शुक्र राशि के गोचर का इस राशि के जातकों पर बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है. यह समय आपके करियर में नए अवसर लाने वाला होगा. इस समय में यदि आप कोई बिजनेस डील करते हैं तो आगे जाकर इसका आपको अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है. वहीं शुक्र के प्रभाव से दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी.

2. वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभ देने वाला है. आपके जीवन में धन कमाने के लिए कई नए अवसर आने वाले हैं. यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपके वेतन में वृद्धि होने के आसार हैं. वहीं यदि आप लंबे समय से किसी चीज या काम के लिए मेहनत कर रहे हैं तो इसका अच्छा फल आपको मिलेगा.

3. कर्क राशि
आपके लिए शुक्र ग्रह का गोचर शुभ फल देने वाला है. यदि आप व्यापारी हैं तो यह गोचर आपको जबरदस्त फायदा देगा. त्योहारी सीजन में आपको उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा. वहीं प्रेम और रोमांस की बात करें तो इस मामले में भी आपका यह समय बहुत ही शानदार रहने वाला है.

4. तुला राशि
यह राशि शुक्र ग्रह की स्वराशि है और पूरे एक साल के बाद इसमें घर वापसी हो रही है. ऐसे में तुला राशि के जातकों को धन धान्य के लिए बड़े योग बन रहे हैं. आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी आएंगे. वहीं यदि आप कोई निवेश करने का सोच रहे हैं तो यह आपको भविष्य में बड़ा रिटर्न देने वाला है.

5. मकर राशि
शुक्र ग्रह का गोचर आपके लिए पूरी तरह से लाभप्रद होने वाला है. यदि आप नौकरीपेशा हैं और बदलाव चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है. साथ ही इस समय में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. यदि कोई कोर्ट-कचहरी का मामला लंबे समय से उलझा है तो आपके पक्ष में रहने के संकेत मिल रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here