Last Updated:
Hindu Navvarsh: संवत 2082 के राजा और मंत्री ग्रहों के स्वामी सूर्यदेव हैं, जिस कारण इसमें चर्म रोग, नेत्र रोग या अन्य रोग होने की संभावना ज्यादा रहेगी.
संवत 2082 की शुरुआत 30 मार्च को होगी.
हरिद्वार. हिंदू धर्म में संवत से समय की गणना होती है. हिंदू कैलेंडर में कुल 12 मास होते हैं. संवत की शुरुआत चैत्र मास से होती है और संवत का आखिरी पक्ष भी चैत्र मास का ही होता है. संवत 2081 का आखिरी दिन 29 मार्च दिन शनिवार को होगा जबकि संवत 2082 की शुरुआत भी 29 मार्च शनिवार की शाम से ही हो जाएगी लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उदया तिथि 30 मार्च रविवार को होने से संवत 2082 का पहला दिन 30 मार्च को मनाया जाएगा. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, संवत की शुरुआत चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है और संवत का आखिरी दिन चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या का होता है. संवत 2082 में कुछ बातें अलग और खास होंगी. इसमें राजा और मंत्री ग्रहों के स्वामी सूर्यदेव होंगे.
उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री Bharat.one को बताते हैं कि 29 मार्च 2025 को चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या होगी और 30 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का आरंभ हो जाएगा. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या 29 मार्च शनिवार को शाम 4:27 बजे तक रहेगी और 4:28 बजे से चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का आरंभ हो जाएगा. चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की उदया तिथि 30 मार्च रविवार को होगी, जिस कारण संवत 2082 का शुभारंभ 30 मार्च रविवार को ही माना जाएगा. इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का भी आगमन हो जाएगा.
रक्त शोधक दवाई का इस्तेमाल लाभदायक
वह आगे बताते हैं कि संवत 2082 में इस बार कुछ चीज खास होगी. इस संवत के राजा और मंत्री ग्रहों के स्वामी सूर्यदेव हैं, जिस कारण इसमें चर्म रोग, आंखों के रोग या अन्य रोग होने की संभावना अधिक रहेगी. इस संवत के पहले दिन 30 मार्च रविवार को यदि रक्त शोधक दवाई का इस्तेमाल किया जाएगा, तो वह शरीर के लिए बेहद ही लाभदायक रहेगी. दरअसल मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से शरीर में रक्त का परिवर्तन होता है, इसलिए इस दिन रक्त शोधक दवाई लेने पर चर्म रोग, आंखों के रोग और अन्य रोगों से बचाव हो जाता है. इस संवत में ग्रहों के स्वामी सूर्यदेव की पूजा अर्चना, स्तोत्र, सूर्यदेव के मंत्रों का जाप और सूर्य नमस्कार करना बेहद ही लाभदायक होगा.
NOTE: संवत 2082 की शुरुआत को लेकर ज्यादा जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
Dehradun,Uttarakhand
March 19, 2025, 16:23 IST
संवत 2082 की इस दिन से होगी शुरुआत, जान लें ये खास उपाय
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















