Home Uncategorized सपने में बार-बार दिखते हैं मृत माता-पिता, इस संकेत को न करें...

सपने में बार-बार दिखते हैं मृत माता-पिता, इस संकेत को न करें नजरअंदाज; ज्योतिषी से जानें वजह

0
3



रांची. कई लोगों को सपने में बार-बार मृत माता-पिता दिखते हैं. ऐसे में उनके मन में सवाल आता है कि आखिर मृत माता-पिता सपने में क्यों आ रहे हैं. इसका क्या मतलब है. यह शुभ संकेत है या अशुभ. ऐसे में झारखंड की राजधानी रांची के ज्योतिष आचार्य ने बताया कि आखिर ऐसे सपने देखने का मतलब क्या होता है.

ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने Bharat.one को बताया कि कई बार लोग सपने में बार-बार अपने मृत माता-पिता को देखते हैं और कई बार वह डर भी जाते हैं कि मरे हुए माता-पिता बार-बार क्यों आ रहे हैं. यह एक शुभ संकेत है और लोगों को डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. बल्कि, उन्हें खुश होना चाहिए कि मृत माता-पिता का भी आशीर्वाद आपके साथ है.

अच्छे इसलिए सपने में दिखते हैं माता-पिता
ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे ने बताया कि यह काफी शुभ संकेत होता है. कई बार मृत माता-पिता सपने में आपको किसी समस्या का सॉल्यूशन देने के लिए आते हैं. अगर आप किसी मुसीबत में फसते हैं तो वह आपका मार्गदर्शन करते हैं. ऐसे में उनके प्रति आपको आदर भाव रखना है. भूत प्रेत जैसी चीज ना ही सोचनी है और ना ही डरना है.

आचार्य कहते हैं कि पितृ देवता समान होते हैं. कई बार कुछ लोग हमारे पास आते और कहते हैं अरे यह भटक रहे हैं या फिर हमें डर लग रहा है. ऐसा भाव बिल्कुल नहीं रखना है, क्योंकि पितृ की भी अपनी एक ऊर्जा है और खासकर माता-पिता का बच्चों के प्रति एक खास लगाव रहता है. ऐसे में जीवन के प्रति आपका मार्गदर्शन और आप अगर कुछ गलत करते हैं तो उसके प्रति सचेत करने के लिए वह सपने के जरिए आते हैं.

तर्पण और श्राद्ध से मिलती है शांति
उन्होंने आगे बताया कि अगर आपके माता-पिता या पूर्वज बार-बार आते हैं तो खासतौर पर आपको उनका तर्पण जरूर करना चाहिए. उनके नाम पर दान करना भी काफी अच्छा होता है या फिर कोई ऐसी वस्तु जो उन्हें काफी पसंद थी या ऐसी चीज जो बड़े चाव से खाते थे. ऐसी चीजों का भी दान करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और आप पुण्य के भागीदार बनते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here