Home Uncategorized सप्ताह के किस दिन लगाना चाहिए किस रंग का टीका? काशी के...

सप्ताह के किस दिन लगाना चाहिए किस रंग का टीका? काशी के ज्योतिषी से जानें सब

0
5


वाराणसी : भारत में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार, माथे पर टीका या तिलक लगाना शुभ और आध्यात्म का प्रतीक माना जाता है. यह केवल धार्मिक कृत्य नहीं, बल्कि ज्योतिष और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी फायदेमंद होता है. यही कारण है कि अधिकतर लोग घरों में प्रातः काल में ही पूजन अर्चन करने के बाद टीका लगाते हैं. ऐसे में कुछ लोगों के अंदर इसके रंगों को लेकर कन्फ्यूजन भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सप्ताह के अलग-अलग दिनों में अलग-अलग रंगों का टीका लगाने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है? काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने इसके बारे में विस्तार से बताया हैं कि किस दिन कौन सा टीका लगाना चाहिए और क्या सातों दिन टीका लगाने से कोई खास लाभ होता है.

सप्ताह के दिन और टीके का महत्व
सोमवार : भगवान शिव का दिन माना जाता है. इस दिन सफेद चंदन या भस्म का टीका लगाना शुभ होता है. इससे मन शांत रहता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.
मंगलवार : हनुमान जी और मंगल ग्रह का दिन होने से लाल चंदन या कुमकुम का टीका लगाना चाहिए. इससे साहस और शक्ति मिलती है और जीवन में उन्नति के मार्ग खुलते हैं.
बुधवार: भगवान गणेश और बुध ग्रह से जुड़े इस दिन हरा चंदन या अशोक के पत्ते का तिलक लगाना शुभ माना जाता है. इससे बुद्धि में तीक्ष्णता आती है और व्यापारिक सफलता मिलती है.
गुरुवार : बृहस्पति देव और भगवान विष्णु को समर्पित इस दिन पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाया जाता है. इससे धन, विद्या और सुख-समृद्धि का वास होता है.
शुक्रवार : माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह का दिन होने से सिंदूर या केसर का तिलक लगाना फलदायी होता है. इससे धन और वैभव की प्राप्ति होती है.
शनिवार : शनि देव का दिन होने के कारण इस दिन काला तिलक या शमी के पत्तों का तिलक लगाया जाता है. इससे शनि दोष का निवारण होता है और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है.
रविवार : सूर्य देव का दिन होने के कारण इस दिन लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए. यह स्वास्थ्य और सम्मान को बढ़ाता है और जीवन में सफलता दिलाता है.

सातों दिन टीका लगाने का महत्व
ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति सातों दिन तिलक लगाता है और हर दिन के लिए सही रंग और पदार्थ का चयन करता है, तो उसे जीवन में समस्त ग्रहों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. सातों दिन तिलक लगाने से शरीर, मन और आत्मा के संतुलन में वृद्धि होती है. साथ ही, जीवन में शांति, धन और स्वास्थ्य में सुधार होता है.

आज्ञा चक्र हो जाएगा सक्रिय
पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि माथे पर टीका लगाने से धार्मिक कर्मों में प्रगति होती है और व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है. इससे मनुष्य को सातों दिन देवताओं का आशीर्वाद मिलता है. माथे पर तिलक लगाने से मस्तिष्क के बीच का भाग (आज्ञा चक्र) सक्रिय होता है, जिससे मानसिक तनाव में कमी आती है और एकाग्रता बढ़ती है.

जीवन की बाधाओं से मिलेगी मुक्ति
ज्योतिष के अनुसार, सातों दिन तिलक लगाने से व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार की बाधाओं से मुक्ति मिलती है और ग्रहों की अनुकूलता से सभी काम सफल होते हैं. इसे नियमित रूप से करने पर विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और दैवीय कृपा बनी रहती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here