Home Uncategorized समाज में बढ़ता है मान-सम्मान, बाधाएं और संकट भी होते हैं दूर!...

समाज में बढ़ता है मान-सम्मान, बाधाएं और संकट भी होते हैं दूर! घर में रखें सूर्य देव की ऐसी प्रतिमा, जानें सही समय और दिशा

0
12


Last Updated:

Vastu Tips For Sun Statue : सूर्य देव की प्रतिमा घर में स्थापित करना सिर्फ वास्तु दोष निवारण के लिए ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत और पारिवारिक समृद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण है. उचित धातु, दिशा और समय का ध्यान रखते हु…और पढ़ें

समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान, बाधाएं होंगी दूर! घर में रखें ऐसी सूर्य प्रतिमा!

किस धातु की लगाएं सूरज की प्रतिमा?

हाइलाइट्स

  • सूर्य प्रतिमा घर में रखने से वास्तु दोष समाप्त होते हैं.
  • लकड़ी की प्रतिमा से मान-सम्मान में वृद्धि होती है.
  • सूर्य प्रतिमा उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है.

Vastu Tips For Sun Statue : वास्तु शास्त्र में सूर्य देव को जीवन के प्रमुख कारकों में से एक माना गया है. वे हमारे जीवन में ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक होते हैं. घर में सूर्य की प्रतिमा की स्थापना से न सिर्फ वास्तु दोष समाप्त होते हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों की जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं. इस आर्टिकल में हम जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कि सूर्य देव की किस प्रकार की प्रतिमा आपके घर में रखनी चाहिए और उसकी दिशा और समय के बारे में.

किस धातु की सूर्य देव की प्रतिमा लगाना शुभ है?
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव की प्रतिमा विभिन्न धातुओं से बनी हो सकती है और प्रत्येक धातु के अपने विशेष लाभ होते हैं.

1. लकड़ी की प्रतिमा: सूर्य देव की लकड़ी की प्रतिमा घर में रखने से समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होती है. यह प्रतिमा परिवार के प्रत्येक सदस्य के जीवन में शांति और प्रगति लाती है.

2. पत्थर या मिट्टी की प्रतिमा: यह प्रतिमा घर में स्थापित करने से किसी भी प्रकार की बाधाएं और संकट दूर होते हैं. यह परिवार के लिए मंगलकारी होती है.

3. तांबे की प्रतिमा: तांबे से बनी सूर्य प्रतिमा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह जीवन को बेहतर बनाती है. इसके अलावा, यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करती है.

4. चांदी की प्रतिमा: चांदी की सूर्य प्रतिमा से वर्चस्व में वृद्धि होती है और व्यक्ति के कार्यों में सफलता प्राप्त होती है.

5. सोने की प्रतिमा: सोने से बनी सूर्य प्रतिमा घर में धन-धान्य की वृद्धि करती है और कर्ज की समस्याओं को दूर करती है.

किस दिशा में लगाएं सूर्य प्रतिमा और कब लगाना होगा शुभ?

सूर्य देव की प्रतिमा की दिशा और समय का महत्व बहुत अधिक होता है.

1. दिशा: यदि आप सूर्य की प्रतिमा को घर में लगाना चाहते हैं, तो उसे उत्तर दिशा में लगाना सबसे शुभ होता है. यह दिशा सूर्य के लिए अनुकूल मानी जाती है और इससे घर में समृद्धि आती है.

2. समय: सूर्य प्रतिमा को लगाने का सबसे शुभ समय रात्रि 12 बजे से 03 बजे के बीच होता है, क्योंकि इस समय सूर्य पृथ्वी के उत्तरी भाग की ओर होता है. यदि आपके बच्चों की पढ़ाई में दिक्कतें आ रही हैं, तो प्रतिमा को उत्तर-पूर्वी दिशा में रखें और इसे सूर्योदय से पहले यानी 03 बजे से 06 बजे के बीच स्थापित करें. इससे बच्चों को अध्ययन में सफलता मिलती है और उनका भविष्य उज्जवल होता है.

homeastro

समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान, बाधाएं होंगी दूर! घर में रखें ऐसी सूर्य प्रतिमा!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here