Laddu Gopal Winter Care: ठंड शुरू हो चुकी है. हिंदू पंचांग का नौवां महीना मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो चुकी है. धार्मिक ग्रंथों में इस पवित्र महीने का अत्यधिक महत्व बताया गया है, जिसे ‘अगहन मास’ भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस माह में लड्डू गोपाल की पूजा का विशेष महत्व है. स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता में कहा है “मासों में मैं मार्गशीर्ष हूं”, जिससे इस महीने के धार्मिक महत्व के बारे में पता चलता है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस माह लड्डू गोपाल की कृपा बरसती है. इस महीने में अगर बाल गोपाल के विशेष नियम का ध्यान रखा जाए तो लड्डू गोपाल बेहद प्रसन्न होते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos
सर्दियों में लड्डू गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग, जल्द हो जाएंगे प्रसन्न…


















