Lucky Girl For Father: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष का भी विशेष महत्व है. अंक ज्योतिष में जातक की जन्म तिथि के अनुसार उसके मूलांक का निर्धारण किया जाता है. अंक शास्त्र में प्रत्येक जातक के लिए 01 से 09 तक के अंक निर्धारित हैं. सभी मूलांक पर किसी न किसी ग्रह का अधिपत्य रहता है, जिसका प्रभाव जातक के जीवन पर पड़ता है. मूलांक के आधार पर ही जातक का स्वभाव, व्यक्तित्व और उसके भविष्यफल के बारे में बताया जाता है.
ऐसे जातक जिनका जन्म किसी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है. इस मूलांक का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है, जो सभी ग्रहों के गुरु कहलाते हैं. इस मूलांक की बेटियां का जज्बा काबिले तारीफ होता है. इस तारीख में जन्मी लड़कियां पिता के लिए तो लकी होती ही हैं, साथ ही जिस ससुराल में जाती हैं स्वर्ग बना देती हैं. इन बेटियों के जन्म के बाद घर में धन-दौलत और सुख-शांति की कमी नहीं होती है. इन तारीखों की खासियत के बारे में बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-
मूलांक 3 में जन्मी लड़कियों की खासियत
पिता का बढ़ाती हैं मान: किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मी लड़कियां किस्मत की धनी होती हैं. दरअसल, मूलांक 3 के स्वामी गुरु हैं और इस प्रभाव से इनके जीवन में बहुत सुख-सौभाग्य रहता है. पिता के हर छोटे-बड़े काम को अपने काम का हिस्सा मानती हैं. किसी भी हालात में अपने पिता का मान नहीं घटने देते हैं. इसके अलावा, घर में धन-दौलत की कमी नहीं होने पाती है.
पति के लिए होती हैं लकी: मूलांक 3 की लड़कियों का दांपत्य जीवन बेहद सुखमय होता है. ये लड़कियां शादी के बाद ससुराल वालों को खुश रखती हैं और घर को स्वर्ग जैसा सुंदर बना देती हैं. ये जितना पिता के लिए लकी होती हैं, उतनी ही पति के लिए भी. माना जाता है कि घर में इनके कदम पड़ते ही घर में खुशियों की बहार आने लगती है. वो जो एक बार ठान लेती हैं तो करके ही दम लेती हैं.
हालात बदलने की होती हैं क्षमता: इस मूलांक की बेटियां अपने व्यक्तित्व से किसी को भी आकर्षित कर लेती हैं. ये बेटियां कैरियर में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं. साथ ही इन पर मां लक्ष्मी की सदा कृपा बनी रहती है. इसकी वजह से इन्हें धन दौलत की कमी नहीं होती है. साथ ही, हालातों को भी बदलने की क्षमता रखती हैं.
FIRST PUBLISHED : October 13, 2024, 13:11 IST

















