Home Uncategorized सांवलिया सेठ मंदिर भंडार में आस्था की बारिश! चार चरणों में 26.81...

सांवलिया सेठ मंदिर भंडार में आस्था की बारिश! चार चरणों में 26.81 करोड़ की गणना, अब पांचवें पर टिकी निगाहें

0
2


Last Updated:

Shri Sanwalia Seth Temple Udaipur: उदयपुर के श्री सांवलिया सेठ मंदिर में मासिक भंडार की गणना लगातार जारी है. अब तक चार चरणों में कुल 26.81 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त की जा चुकी है. तीसरे चरण में अकेले 22 करोड़ रुपए की दानराशि मिली, जो श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को दर्शाती है. गणना प्रक्रिया मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा और निगरानी में हो रही है. देशभर से दर्शनार्थी मंदिर आते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार नकद, सोना-चांदी व आभूषण अर्पित करते हैं। पांचवें चरण की गणना में अंतिम आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर. मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री सांवलिया सेठ मंदिर के मासिक भंडार की गणना लगातार जारी है. अब तक चार चरणों की गणना पूरी हो चुकी है, जिसमें कुल 26 करोड़ 81 लाख 65 हजार रुपए की राशि प्राप्त हो चुकी है. मंदिर प्रशासन के अनुसार भंडार की शेष गणना अब पांचवें चरण में पूरी की जाएगी. मंदिर मंडल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भंडार खोलने के बाद चरणबद्ध तरीके से दानराशि की गिनती की जा रही है, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे.

गणना कार्य मंदिर परिसर में कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जा रहा है. इस दौरान प्रशासन, पुलिस और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी लगातार मौजूद हैं. गणना के दौरान सामने आया कि तीसरे चरण में अकेले 22 करोड़ रुपए की दानराशि की गिनती हुई, जो श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास को दर्शाता है.

देशभर से दर्शन के लिए आते हैं श्रद्धालु

उदयपुर स्थित इस मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देशभर से मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार दान करते हैं. यही कारण है कि हर महीने भंडार से करोड़ों की राशि निकलना अब आम बात हो गई है. मंदिर प्रशासन ने यह भी बताया कि इससे पहले जब मासिक भंडार की गणना के पहले दो चरण पूरे हुए थे, तब तक कुल 15 करोड़ 79 लाख 25 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई थी. इसके बाद अगले चरणों में गणना आगे बढ़ी और कुल आंकड़ा 26.81 करोड़ तक पहुंच गया.

मेवाड़ का धन्ना सेठ कहलाते हैं श्री सांवलिया सरकार

श्रद्धालुओं का कहना है कि श्री सांवलिया सेठ को मेवाड़ का “धन्ना सेठ” कहा जाता है और यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद जरूर पूरी होती है. यही वजह है कि यहां नकद के साथ-साथ सोना-चांदी, आभूषण और अन्य कीमती भेंट भी बड़ी मात्रा में अर्पित की जाती है. मंदिर मंडल के अधिकारियों के अनुसार प्राप्त दानराशि का उपयोग धार्मिक कार्यों, मंदिर विकास, व्यवस्थाओं के सुधार, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और जनहित के विभिन्न कार्यों में किया जाता है. अब सभी की निगाहें पांचवें चरण की गणना पर टिकी हैं, जिसमें अंतिम आंकड़ा और भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

homedharm

सांवलिया सेठ मंदिर भंडार में आस्था की बारिश, 26.81 करोड़ की हो चुकी है गणना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here