Home Uncategorized साल की आखिरी अमावस्या पर राशि अनुसार करें दान, पैसों से भर...

साल की आखिरी अमावस्या पर राशि अनुसार करें दान, पैसों से भर सकती है तिजोरी, पितृ ऋण से मिलेगी मुक्ति

0
0


Paush Amavasya 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार वर्षभर में 12 अमावस्याएं आती हैं, लेकिन इन सभी में पौष अमावस्या को विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व प्राप्त है. यह तिथि पौष मास के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि होती है. शास्त्रों में अमावस्या को पितरों के स्मरण, पूजन और तृप्ति का श्रेष्ठ अवसर माना गया है. प्राचीन समय से ही इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और पितरों के लिए तर्पण करने की परंपरा चली आ रही है.

मान्यता है कि पौष अमावस्या के दिन श्रद्धा और विधि-विधान से किया गया तर्पण पूर्वजों को संतोष प्रदान करता है. इस वर्ष आने वाली अमावस्या इसलिए भी खास है, क्योंकि यह साल की अंतिम अमावस्या है. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, यदि इस शुभ तिथि पर राशि अनुसार दान किया जाए तो रुकी हुई किस्मत के द्वार खुल सकते हैं. साथ ही पितरों का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे नया साल खुशहाली, तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा के साथ शुरू होता है.

कब मनाई जाएगी पौष अमावस्या?
वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष अमावस्या की तिथि की शुरुआत कल यानी 19 दिसंबर की सुबह 4 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 20 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर होगा. इसलिए, उदयातिथि के अनुसार, 19 दिसंबर को पौष अमावस्या का व्रत रखा जाएगा.

राशि अनुसार करें दान

मेष राशि- इस राशि के जातक पौष अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त गर्म वस्त्र, कंबल, गर्म भोजन की चीजों का दान करना चाहिए. जिससे आने वाले दिनों में पितरों का विशेष आशीर्वाद मिलता है.

वृषभ राशि- इस राशि के जातक पौष अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए जरूरतमंद लोगों को धन और अन्न का दान करें.

मिथुन राशि- इस राशि के जातक पौष अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त गन्ने का रस और जल से जुड़ी वस्तु का दान करना चाहिए.

कर्क राशि- साल की अंतिम अमावस्या के दिन पितरों को खुश करने के लिए सफेद खाद्य पदार्थों और यथासंभव धन का दान करें. जिससे पितृ प्रसन्न हो.

सिंह राशि- इस राशि के जातक पौष अमावस्या के दिन पितरों के गुड़, चना, शहद का दान आप कर सकते हैं. ऐसा करने से आने वाले कष्ट दूर होंगे.

कन्या राशि- पौष अमावस्या के दिन पितरों की खुशी के लिए घी में बने हरे भोज्य पदार्थ का दान करें. जिससे पितृ देवता प्रसन्न होते हैं. और करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं.

तुला राशि- इस राशि के जातक को साल की अमावस्या के दिन पितरों के ब्रह्माणों को भोजन कराएं और जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए.

वृश्चिक राशि- इस राशि के जातक पौष अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त गुड़, लाल कपड़े आदि का दान करें तो पितरों का आशीर्वाद सदा बना रहेगा. ऐसा करने से व्यापार में वृद्धि होगी.

धनु राशि- इस राशि के जातक साल की अंतिम अमावस्या के दिन पितरों को खुश करने के लिए मिठाई, केला और पीले वस्त्रों का दान करें तो रुके हुए कार्य जल्द पूर्ण होंगे.

मकर राशि- पौष अमावस्या के दिन काली उड़द, तिल आदि का दान इस राशि के लिए शुभ रहेगा. ऐसा करने से स्वास्थ्य लाभ होगा.

कुंभ राशि- इस राशि के जातक पौष अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त धन और जूते-चप्पलों का दान करना चाहिए. ऐसा करने से जल्द कोई खुशखबरी मिलेगी.

मीन राशि- इस राशि के जातक साल की अंतिम अमावस्या के दिन पितरों को खुश करने के लिए गर्म वस्त्र और खाद्य पदार्थों का दान करना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here