Home Uncategorized साल 2025 में इन 52 तिथियों पर बजेगी शहनाई, घट गए शुभ...

साल 2025 में इन 52 तिथियों पर बजेगी शहनाई, घट गए शुभ मुहूर्त के 9 दिन, इस महीने विवाह का सबसे ज्यादा योग

0
8



Last Updated:

पंचांग के अनुसार, इस साल कुल 52 दिन शादियों और मांगलिक कार्यक्रम के मुहूर्त रहेंगे. इसके अलावा पूरे साल में छह माह ऐसे भी रहेंगे, जब अबूझ मुहूर्त के अलावा सावे नहीं होंगे. इस बार शुभ मुहूर्त वाले दिनों की संख्या में पिछले साल के…और पढ़ें

जयपुर:- हिंदू धर्म में विवाह को संस्कार माना गया है और विवाह के लिए मुहूर्त और तिथि का बहुत अधिक महत्व होता है. मकर संक्रांति के बाद से मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी और शादी-विवाह फिर से शुरू हो जाएंगे. इसके बाद शहनाइयां बजाना शुरू हो जाएगी. पंचांग के अनुसार, इस साल कुल 52 दिन शादियों और मांगलिक कार्यक्रम के मुहूर्त रहेंगे. इसके अलावा पूरे साल में छह माह ऐसे भी रहेंगे, जब अबूझ मुहूर्त के अलावा सावे नहीं होंगे. इस बार शुभ मुहूर्त वाले दिनों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले कमी आई है.

ये शुभ मुहूर्त रहेंगे
धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने Bharat.one को बताया कि फरवरी में दो तारीख को बसंत पंचमी, मार्च में एक को फुलेरा दोज, अप्रैल में छह को रामनवमी, 30 को अक्षय तृतीया का अबूझ सावा रहेगा. पांच मई को जानकी नवमी, 12 मई को पीपल पूर्णिमा, जून में पांच को गंगादशमी और छह को निर्जला एकादशी, जुलाई में चार को भड़ल्या नवमी व छह जुलाई को देवशयनी एकादशी का अबूझ मुहूर्त है. इसके बाद देवउठनी एकादशी (एक नवंबर) तक मांगलिक कार्य नहीं रहेंगे. 14 मार्च से 13 अप्रैल तक मीन मलमास होने के कारण इस अवधि में भी विवाह का सावा नहीं होगा. 15 दिसंबर से 14 जनवरी 2026 तक धनु मलमास रहेगा.

इस साल शुभ मुहूर्त के दिनों में कमी
धर्म विशेषज्ञ चंद्र प्रकाश ढांढण ने Bharat.one को बताया कि 2024 के मुकाबले इस साल 2025 में शुभ मुहूर्त के दिनों में कमी आई है. इस साल पिछले साल के मुकाबले 9 मुहूर्त कब रहेंगे. 9 मुहूर्त कम रहने के कारण मांगलिक कार्य के दोनों में भी कमी आई है. वहीं इस बार 1 नवंबर को देवउठनी एकादशी है, हर साल की तरह इस बार भी इस दिन अबूझ मुहूर्त है. इस दिन बड़ी संख्या में विवाह सहित कई मांगलिक कार्य संपन्न होंगे.

मार्च महीने में मात्र तीन दिन शुभ मुहूर्त
धर्म विशेषज्ञ चंद्र प्रकाश ढांढण ने बताया कि मार्च महीने में मात्र तीन दिन ही मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त है. विवाह के लिए 3, 5, और 6 को जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे. इन मुहूर्त में ग्रहों की स्थिति को देखकर विवाह और शुभ कार्य कर सकते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here