Home Uncategorized सेहत का खजाना है यह जूस! फल और सब्जियों से होता है...

सेहत का खजाना है यह जूस! फल और सब्जियों से होता है तैयार, स्वाद के दीवानों की लगी रहती है भीड़

0
15


बहराइच: वैसे तो आप को जूस की बहुत सारी दुकाने मिल जाएंगी, लेकिन यूपी के बहराइच में एक दुकान ऐसी भी है. जहां आपको खास तरीके का जूस मिलेगा, जिसको कई तरह की सब्जियों और फलों से तैयार किया जाता है. यहां सुबह से शाम तक पीने वालों की लाइन लगी रहती है.

जानें इस खास जूस की खासियत
इस खास जूस को बनाने के लिए प्रति गिलास मात्रा अनुसार करेला, खीरा, चुकंदर, पालक,लौकी, गाजर ,पुदीना, टमाटर, नींबू, अदरक,लेकर एल्युमिनियम की खास मिक्सी में डाल कर जूस निकाला जाता है.

एक गिलास जूस की कीमत
इस जूस की दो कीमतें रखी गई हैं. एक तो छोटा गिलास और दूसरा बड़ा गिलास. जिसमें आप को छोटे गिलास के लिए 30 रुपए और बड़े गिलास के लिए 50 रुपए की कीमत देनी पड़ती है.

जानें कितने गिलास की होती है बिक्री 
वैसे तो कोई फिक्स नहीं है, लेकिन दुकान का संचालन करने वाले अयोध्या प्रसाद ने बताया कि 1 दिन में औसतन 100 गिलास जूस की बिक्रीआराम से हो जाती है. इसके साथ ही इनकी दुकान पर आपको अनार और मुसम्मी के जूस समेत लगभग सभी फल भी मिल जाएंगे.

जानें कैसे तैयार होता है जूस
इस जूस की खासियत यह है कि इसमें पड़ने वाले खीरे, लौकी, करेला इन तीनों का छिलका नहीं उतर जाता है. दुकानदार का कहना है छिलकों में अधिक मात्रा में विटामिन होती है. इसलिए साफ-सफाई अच्छे से करने के बाद उनको ऐसे ही मिक्सर में डालकर जूस निकाल दिया जाता है और उस जूस को छन्नी से छान कर दिया जाता है.

जानें कौन लोग आते हैं पीने
वैसे तो इस जूस का आनंद हर कोई लेता है, लेकिन जिम में एक्सरसाइज करने वाले व्यक्ति और डॉक्टरों द्वारा बताए गए मरीज इसका सेवन ज्यादा करते हैं. बहराइच में ये जूस आपको शहर के कचेहरी रोड निकट पोस्ट ऑफिस के पास मिल जाएगी.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-bahraich-news-there-crowd-people-drinking-juice-prepared-fruits-and-vegetables-special-way-8669639.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here